उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कौन-सा है, जानें यहां
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। इस कड़ी में यूपी के मेरठ में प्रदेश का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन है। यह इतना गहरा है कि इस श्रेणी में भी इस मेट्रो स्टेशन का अपना रिकॉर्ड है।
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन सभी जिलों की अपनी परिवहन व्यवस्था है, जिसमें मेट्रो नेटवर्क भी शामिल है।
प्रदेश के मेरठ जिले में सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन स्थित है, जो कि ऊंचाई के साथ-साथ बहुत गहराई में भी बना हुआ है। इस मेट्रो स्टेशन को बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाता है, जो कि दिल्ली-मेरठ मेट्रो का महत्त्वपूर्ण स्टेशन है। इस लेख में हम इस मेट्रो स्टेशन के बारे में विस्तार से जानेंगे।
तीन-स्तरीय है मेट्रो स्टेशन
बेगमपुल मेट्रो स्टेशन तीन-स्तरीय मेट्रो स्टेशन है, जहां पहले स्तर पर टिकट काउंटर से लेकर सुरक्षा जांच के लिए जगह बनाई गई है। वहीं, दूसरे स्तर पर यात्रियों के आवागमन के लिए जगह है, जिसे कॉनकार्स लेवल कहा जाता है। वहीं, तीसरा स्तर प्लेटलफॉर्म का है। यहां प्लेटफॉर्म व ट्रेनों के लिए आवागमन के लिए ट्रैक बिछाए गए हैं।
हाईब्रिड स्टेशन के तौर पर पहचान
बेगमपुल मेट्रो स्टेशन की पहचान हाईब्रिड मेट्रो स्टेशन के रूप में है। क्योंकि, यहां RRTS (Rapid Rail) और Local Metro, दोनों सेवाओं का प्रावधान किया गया है। आपको बता दें कि आरआरटीएस की ट्रेनों की रफ्तार 180 किमी/घंटा रखी गई है। ऐसे में इसके प्लेटफॉर्म की लंबाई अन्य मेट्रो स्टेशनों की तुलना में अधिक रखी गई है।
सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में मौजूद
बेगमपुल मेट्रो स्टेशन मेरठ के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में मौजूद है। यहां भीड़ को देखते हुए स्टेशन की लंबाई 250 मीटर तक रखी गई है। वहीं, स्टेशन पर कई इंट्री और एग्जिट पाइंट्स बनाए गए हैं। यह शहर के अलग-अलग हिस्सों को मेट्रो स्टेशन से जोड़ते हैं।
स्टेशन का है गहराई का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि बेगमपुल मेट्रो स्टेशन जमीन से करीब 25 मीटर नीचे है। ऐसे में यह यूपी के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशनों की टॉप लिस्ट में आता है। अंडरग्राउंड से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यहां लिफ्ट से लेकर एस्केलेटर तक की सुविधा की व्यवस्था की गई है। वहीं, कुछ लेखों में लखनऊ मेट्रो स्टेशन को सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन बताया गया है। हालांकि, बेगमपुल ही सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com