IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शुरुआती मुकाबलों के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है, जिसने अपना पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई। बाकी टीमें जैसे मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी रेस में हैं। सीजन लंबा है, इसलिए रैंकिंग लगातार बदलती रहेगी। आप यहां अपडेटेड पॉइंट्स टेबल देख सकते है।
सीजन की धमाकेदार शुरुआत
आईपीएल 2026 का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हो चुका है। 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं, जहां टॉप-4 में जगह बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य है। खास तौर पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।
IPL 2026 Points Table हाई लाइट्स
पहले हफ्ते के 5 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है, जिसने शानदार जीत के साथ +4.171 का बेहतरीन नेट रन रेट हासिल किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी 2-2 अंक के साथ टॉप-5 में शामिल हैं, लेकिन उनकी रैंकिंग NRR के आधार पर तय हो रही है।
किन टीमों को मिली जीत, कौन पीछे
RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की, जबकि MI ने KKR को हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को और PBKS ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को मात दी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे उनका NRR सबसे खराब चल रहा है।
IPL Points Table 2026 अपडेटेड यहां देखें
Indian Premier League Standings: क्रिकेट फैंस यहां अपडेटेड पॉइंट्स टेबल और सभी टीमों के NRR की पूरी टेबल विस्तार से देख सकते है, आगे आने वाले मैचों के साथ इन्हे अपडेट किया जाता रहेगा:
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | 1 | 1 | 0 | 2 | +4.171 | |
| 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +2.907 | |
| 3 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0 | 2 | +1.397 |
| 4 | मुंबई इंडियंस | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.687 |
| 5 | पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.509 |
| 6 | गुजरात टाइटन्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.509 |
| 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.687 |
| 8 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.397 |
| 9 | 1 | 0 | 1 | 0 | -2.907 | |
| 10 | 1 | 0 | 1 | 0 | -4.171 |
आगे का सीजन रहेगा बेहद अहम
बता दें कि यह आईपीएल सीजन लंबा होने वाला है, पूरे सीजन में 84 मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में शुरुआती बढ़त को बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। टॉप-2 में जगह बनाने की होड़ तेज होगी, वहीं निचले पायदान की टीमें वापसी के लिए दबाव में रहेंगी। आने वाले मुकाबले, जैसे MI, SRH, CSK और PBKS जैसी मजबूत टीमें पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation