भारत में iPhone 18 का क्या रहेगा दाम, क्या होंगे नए फीचर्स, जानें यहां

Last Updated: Sep 8, 2026, 17:43 IST

एपल कंपनी भारत में अपनी नई iPhone 18 सीरीज को लांच कर रही है। ऐसे में इसके खरीददारों में इस नई सीरीज को लेकर दाम व फीचर्स को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस बार iPhone 18 के दाम 10 से 20 फीसदी बढ़ सकते हैं। हालांकि, ज्यादा असर प्रो और अल्ट्रा मॉडल पर पड़ने वाला है।

एपल आईफोन
एपल आईफोन

एपल कंपनी भारत में बहुतप्रतिक्षित iPhone 18 सीरीज लेकर आ गई है। इसे 9 सितंबर, 2026 को रात 10 बजे लांच किया जा रहा। आईफोन को पसंद करने वाले और इसके खरीददारों में इस समय iPhone 18 के फीचर्स और इसके दाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, RAM और कंपोनेंट्स के दाम बढ़ने की वजह से इसका सीधा असर आईफोन की कीमत पर भी पड़ सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि भारत में आईफोन के दामों पर कितना असर पड़ेगा और इसके क्या फीचर्स रहेंगे। 

RAM की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

मोबाइल इंडस्ट्री इस समय मोबाइल की रैम और सप्लाई को लेकर चुनौतियों का सामना कर रही है। इस वजह से मोबाइल की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।  रिपोर्ट्स् के मुताबिक, एक अनुमान लगाया जा रहा है कि 256GB स्टोरेज वाले Pro मॉडल में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की लागत में अधिक इजाफा हो सकता है। इस कड़ी में 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले साल की तुलना में करीब 400 प्रतिशत तक रैम के दाम बढ़ सकते हैं। 

10 से 20 फीसदी हो सकती है बढ़ोतरी 

मार्केट रिसर्च के मुताबिक, मोबाइल इंडस्ट्री में आ रही चुनौतियों की वजह से आईफोन के दामों में खासा असर पड़ेगा। इस वजह से भारत में लांच होने वाले आईफोन 18 के दामों में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एपल कंपनी सारा बोझ ग्राहकों पर नहीं डालना चाहती है। इस वजह से वह खुद भी बढ़ती कीमतों का बोझ उठा सकती है। इसके बाद भी मोबाइल के दामों में कुछ इजाफा जरूर देखने को मिल सकता है। 

फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे महंगा

आपको बता दें कि इस बार जिस फोन का दाम सबसे अधिक होगा, वह फोल्डेबल आईफोन है। रिपोर्ट में इसे iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की बात कही गई है। इसकी शुरुआती कीमतों की बात करें, तो यह 2,099 डॉलर से 2,299 डॉलर के बीच बताई जा रही है। वहीं, इसी मॉडल में सबसे महंगा वर्जन 3,000 डॉलर तक भी हो सकता है। यदि आप तीन हजार डॉलर को भारतीय रुपये में बदलेंगे, तो इसका दाम 2 लाख 83,000 रुपये से भी अधिक बनेगा। 

क्या होंगे फीचर्स

आईफोन 18 सीरीज में नया A20 प्रो प्रोसेसर के साथ-साथ मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर कैमरा और छोटा डायनेमिक आइलैंड दिए जा सकते हैं। इसमें 12 जीबी रैम के साथ रियर कैमरा 48 मैगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, अच्छे बैटरी बैकअप के साथ सी2 मॉडम भी दिया जा सकता है। 

 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News