iPhone 18 Pro Ka Price: आईफोन 18 प्रो की भारत में कितनी होगी कीमत? मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स, कब होगा लॉन्च

Last Updated: Sep 8, 2026, 19:18 IST

iPhone 18 Pro की कीमत भारत में करीब 1.14 लाख रुपये से 1.23 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह अभी अनुमानित कीमत है। आधिकारिक भारतीय कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। चलिए फोन के फीचर के बारे में विस्तार से जानते है। 

iPhone 18 Pro में क्या-क्या मिल सकता है?
iPhone 18 Pro में क्या-क्या मिल सकता है?

iphone 18 Pro Ka Price Kya Hoga: एप्पल (Apple) के नए iPhone 18 Pro का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी के अपकमिंग लॉन्च इवेंट में इस बार सिर्फ नए iPhone ही नहीं, बल्कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि इस साल Apple की लॉन्च स्ट्रैटेजी पिछले कई सालों से बिल्कुल अलग रहने वाली है। ऐसे में iPhone 18 Pro की कीमत से लेकर इसके कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर तक, हर चीज पर लोगों की नजर है।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 Pro?

Apple का 'Surprise and Shine' इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे (IST) Apple Park, Cupertino में आयोजित होने की उम्मीद है। इस इवेंट में कंपनी तीन प्रीमियम मॉडल पेश कर सकती है। जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max जैसे फोन शामिल है। वहीं iPhone Ultra, जिसे Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी ने स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और सेकंड जनरेशन के iPhone Air को स्प्रिंग 2027 तक टाल दिया है। यानी इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली iPhone सीरीज पूरी तरह प्रीमियम सेगमेंट पर केंद्रित हो सकती है।

भारत में कितनी हो सकती है iPhone 18 Pro की कीमत?

iPhone 18 Pro Price in India: iPhone 18 Pro की अमेरिकी कीमत $1,299 से $1,399 के बीच रहने का अनुमान है। भारतीय कीमत की बात करें तो यह करीब 1.14 लाख रुपये से 1.23 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह अभी अनुमानित कीमत है। आधिकारिक भारतीय कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।

iPhone 18 Pro में क्या-क्या मिल सकता है?

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में इस बार कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

फीचर और संभावित स्पेसिफिकेशन

-डिस्प्ले 6.3-इंच LTPO+ OLED

-प्रोसेसर A20 Pro, 2nm टेक्नोलॉजी, RAM 12GB

-मेन कैमरा 48MP, Variable Aperture

-अल्ट्रा-वाइड कैमरा 48MP

-टेलीफोटो कैमरा 48MP, बेहतर अपर्चर

-बैटरी 4,288mAh तक, मॉडेम Apple C2

-कनेक्टिविटी Satellite 5G सपोर्ट

-बॉडी Anodised Aluminium

-मोटाई करीब 8.8-9mm

पहले से छोटा हो सकता है Dynamic Island

iPhone 18 Pro के सबसे चर्चित बदलावों में से एक इसका Dynamic Island हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका आकार मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 35% तक छोटा किया जा सकता है।

मौजूदा करीब 20.7mm के मुकाबले यह लगभग 13.5mm तक हो सकता है। हालांकि, कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि यह बदलाव अगले साल के लिए टाला भी जा सकता है। वहीं, लंबे समय से चर्चा में चल रहा Under-Display फेस ID इस साल iPhone 18 Pro में आने की उम्मीद नहीं है।

कैमरे में भी होगा बड़ा अपग्रेड

फोटोग्राफी के मामले में Apple इस बार Variable Aperture वाले 48MP मुख्य कैमरे पर जोर दे सकता है। इसके अलावा 48MP Ultra-Wide और 48MP Telephoto कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कौन-कौन से रंग मिलेंगे?

iPhone 18 Pro के लिए Apple इस बार कुछ नए कलर ऑप्शन पेश कर सकता है। लीक के मुताबिक फोन को Dark Cherry, Light Blue, Silver और Dark Grey रंगों में उतारा जा सकता है।

कीमत बढ़ने की क्यों है चर्चा?

iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी संभावित कीमत बढ़ोतरी की है। 2026 में मेमोरी की लागत में तेज बढ़ोतरी हुई है और Apple ने जून में Mac और iPad की कीमतों में भी इजाफा किया था।

अब तक iPhone को इस बढ़ोतरी से काफी हद तक बचाया गया था, लेकिन इस साल नए मॉडल की कीमत में 9,000 से 26,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कब मिलेगी आधिकारिक जानकारी?

iPhone 18 Pro की कीमत, फीचर्स, कलर और उपलब्धता से जुड़ी अंतिम जानकारी Apple के लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी। फिलहाल ऊपर दी गई कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं।

iPhone 18 प्रो से जुड़े आसान FAQs

सवाल: iPhone 18 Pro भारत में कितने रुपये का हो सकता है?

जवाब: iPhone 18 Pro की भारत में अनुमानित कीमत करीब 1.14 लाख रुपये से 1.23 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

सवाल: iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा?

जवाब: Apple के 9 सितंबर 2026 के इवेंट में iPhone 18 Pro के लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।

सवाल: iPhone 18 Pro में क्या नया मिल सकता है?

जवाब: फोन में A20 Pro चिप, 12GB RAM, 48MP कैमरा सेटअप, छोटा Dynamic Island और Apple C2 मॉडेम जैसे अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा ₹28.89 लाख तक का फायदा? देखें सालाना इंक्रीमेंट का पूरा हिसाब

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 18:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News