भारत में कुल 28 राज्य और 08 केंद्रशासित प्रदेश है, अधिकांश राज्य या तो समुद्र तट से जुड़े हुए हैं या किसी न किसी पड़ोसी देश से सीमा साझा करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी राज्य है जिसकी सीमा न तो किसी समुद्र से मिलती है और न ही यह किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती है। इस लेख में हम न केवल ऐसे विशेष राज्यों की चर्चा करेंगे, बल्कि उन भारतीय राज्यों केबारें में भी बतायेंगे जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करते हैं।
गौरतलब है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में चीन, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान ऐसे चार देश हैं जिनकी सीमाएं भारत के पांच-पांच राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों से मिलती हैं। वहीं अफगानिस्तान की सीमा केवल लद्दाख से जुड़ती है, वो भी पाकिस्तान-अधिकृत क्षेत्र (PoK) के माध्यम से।
Chenab Bridge: चिनाब रेलवे ब्रिज कितना ऊँचा और कितना लंबा है? लोकेशन सहित जानें ये 5 खासियतें
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य:
International border of india in hindi भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा कुल सात देशों से लगती है: बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान। इन देशों की सीमाएँ भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिलती हैं।
देश | भारत से सीमा (किमी में लगभग) | संबंधित राज्य / केंद्रशासित प्रदेश |
बांग्लादेश | 4096 किमी | पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम |
चीन | 3917 किमी | लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
पाकिस्तान | 3310 किमी | गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश) |
नेपाल | 1752 किमी | उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड |
म्यांमार | 1458 किमी | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर |
भूटान | 587 किमी | पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम |
अफगानिस्तान | 80 किमी (PAK-अधीकृत J&K) | लद्दाख (पाक-अधिकृत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र) |
मध्य प्रदेश है ऐसा राज्य:
अब आते है अपने सवाल पर, भारत का ऐसा सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल) जिसकी न तो कोई तटरेखा है और न ही कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा, वह है मध्य प्रदेश। यह राज्य पूरी तरह देश के भीतर स्थित है और इसे भारत का "हृदय स्थल" भी कहा जाता है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
ना कोई तटरेखा है और न ही अंतरराष्ट्रीय सीमा:
भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं जिनकी न तो कोई तटरेखा है और न ही वे किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं। इस श्रेणी में सबसे बड़ा राज्य है मध्य प्रदेश जैसा की हम जान चुके है, इसके अतिरिक्त अन्य कौन से राज्य है उनकी डिटेल्स नीचे दी गयी है.
इस विशेष श्रेणी में कुल पाँच राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश आते हैं:
राज्य: हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना
केंद्र शासित प्रदेश: दिल्ली और चंडीगढ़
भारत की सबसे लंबी स्थलीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा:
भारत की सबसे लंबी स्थलीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ है, जो लगभग 4096 किमी है। भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा की कुल लंबाई लगभग 15,000 किलोमीटर की है।