UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए 26596 रिक्तियों की घोषणा की है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पद और श्रेणियों के लिए निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में उल्लेखित विवरणों को देख सकते हैं। इसके साथ ही हमने नीचे लेख में पात्रता एवं मापदंडों का भी उल्लेख किया है।
UP Police Recruitment 2025: रिक्त पद
डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती प्रस्ताव भेजा था। इनमें सिपाही, महिला वाहिनी, सिपाही नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, सुरक्षा बल आदि ढेरों पद शामिल हैं।
UP Police Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या
यूपी पुलिस 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विवरणों को भी देखना जरूरी है:
यूपी पुलिस भर्ती 2025 | रिक्त पदों की संख्या |
संगठन | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
कांस्टेबल स्तर पीएसी | 9837 |
यूपी विशेष सुरक्षा बल | 1341 |
कांस्टेबल पीएसी महिला | 2282 |
कांस्टेबल सिविल पुलिस | 3245 |
कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस | 2444 |
कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस | 71 |
कुल रिक्तियां | 19220 |
UP Police Recruitment 2025: एसआई के पदों पर रिक्तियां
यूपी पुलिस एसआई के कुल 4,543 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे टेबल में विस्तृत जानकारी व पदों के विवरण के बारे में जान सकते हैं:
कैटेगिरी | रिक्त पदों की संख्या |
उपनिरीक्षक सिविल पुलिस | 4242 |
सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला) (पीसी) | 106 |
उपनिरीक्षक / प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) | 60 |
कुल पद | 4543 |
UP Police Recruitment 2025: कांस्टेबल पद के लिए योग्यता
UPPRPB की ओर से कांस्टेबल पदों के लिए कई पदों की घोषणा की है। जिन लोगों ने कक्षा 12वीं पास कर ली है, वे इसके लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। इसी के साथ उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में भी शामिल होना होगा।
UP Police Recruitment 2025: जेल वार्डर के लिए रिक्त पद
UPPRPB भर्ती ने जेल वार्डर पदों के लिए 2833 रिक्तियों की घोषणा की है। इसके लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पूरी की होनी चाहिए। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के तहत किया जाएगा।