Bihar BEd CET Admit Card 2025 Out: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) की ओर से बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड 21 मई, 2025 को जारी किया गया था। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल 2025 से शुरू किए गए थे। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तय की गयी थी। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो बिहार के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर (बी.एड) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
हालांकि, बिहार बीएड की परीक्षाओं का आयोजन 28 मई, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 21 मई, 2025 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं।
Bihar BEd CET Admit Card 2025: बिहार BEd CET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें
जिन उम्मीदवारों ने बिहार बीएड CET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1 बिहार बीएड CET 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर, “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉग इन करने के लिए अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 लॉग इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5 डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड को सेव कर लें।
स्टेप 6 परीक्षा के दिन उपयोग के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
स्टेप 7 एडमिट कार्ड पर आपकी परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण होगा।
Bihar BEd CET Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जिन उम्मीदवारों ने बिहार बीएड CET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे नीचे दिया गया महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:
बिहार सीईटी बी.एड एडमिट कार्ड 2025 | |
परीक्षा संचालन संस्था | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय |
राज्य | बिहार |
परीक्षा का नाम | बीएड 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2025-27 |
अवधि | 2 साल |
एडमिट कार्ड 2025 | 21 मई, 2025 |
परीक्षा तिथि 2025 | 28 मई, 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट |
Bihar BEd CET Admit Card 2025: डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड 2025 ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड 2025 |
Bihar BEd CET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण
बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे हॉल टिकट में उल्लिखित सभी विवरण डाउनलोड करें। बिहार एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरणों के लिए नीचे दी गई डिटेल्स देखें:
- अभ्यर्थी का नाम एवं रोल नंबर
- अभ्यर्थियों की श्रेणी
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर और फोटो
- परीक्षा तिथि एवं समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग समय
- महत्वपूर्ण निर्देश
Bihar BEd CET Exam 2025 : परीक्षा केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन बिहार के आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मेधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर,पटना और पूर्णिया सहित परीक्षा केंद्रों में किया जाना है।