ब्रह्मोस ताकत से लैस INS Taragiri की इंडियन नेवी में एंट्री, समुद्र में बढ़ी भारत की मारक क्षमता

Last Updated: Apr 4, 2026, 18:07 IST

INS Taragiri: ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता के साथ आईएनएस तारागिरी हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है, यह लगभग 6,670 टन वजनी यह युद्धपोत वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो (Warship Design Bureau) द्वारा डिजाइन किया गया है और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) ने इसे तैयार किया है।

ब्रह्मोस मिसाइल से लैस नया ‘सी वारियर’ मॉडर्न स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तारागिरी’ (INS Taragir) हाल ही में विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री उपस्थित रहे। यह राजनाथ सिंह जहाज प्रोजेक्ट 17A श्रेणी का चौथा फ्रिगेट है।

वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो ने दिया है एडवांस डिज़ाइन

लगभग 6,670 टन वजनी यह युद्धपोत वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो (Warship Design Bureau) द्वारा डिजाइन किया गया है और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) ने इसे तैयार किया है। इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

INS Aridhaman: 7,000 टन वजनी, भारत के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर-पॉवर्ड सबमरीन की 5 दमदार खूबियां यहां देखें

स्टील्थ टेक्नोलॉजी से है लैस

आईएनएस तारागिरी में उन्नत स्टील्थ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका रडार सिग्नेचर बेहद कम हो जाता है। यह जहाज दुश्मन की नजरों से बचते हुए प्रभावी ऑपरेशन करने में सक्षम है और आधुनिक समुद्री युद्ध की जरूरतों को पूरा करता है।

हथियार और ऑपरेशनल ताकत

यह फ्रिगेट अत्याधुनिक रडार, सोनार और मिसाइल सिस्टम से लैस है, जिसमें ब्रम्होस (BrahMos) जैसी सुपरसोनिक मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। यह जहाज युद्ध, समुद्री सुरक्षा, एंटी-पायरेसी और मानवीय मिशनों में समान रूप से सक्षम है।

एडवांस टेक्नोलॉजी और मल्टी-रोल 

कंबाइंड डीज़ल या गैस (Combined Diesel or Gas) प्रोपल्शन और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस यह जहाज लंबे समय तक समुद्र में तैनात रह सकता है। यह दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत जवाब देने में सक्षम है।

Pic-PIB

आत्मनिर्भर भारत की एक और मिसाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत की तकनीकी शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच यह फ्रिगेट भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करता है और देश की सुरक्षा को नई मजबूती देता है।

8th Pay Commission: टाइमलाइन तय, सैलरी-पेंशन में कितनी बढ़ोत्तरी? देखें फिटमेंट फैक्टर अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 18:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News