भारत की वह ताला कंपनी, जिसने 107 साल पहले बनाया था दुनिया का पहला शाकाहारी साबुन
भारत में कई ऐसी कंपनियां हुईं, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। इस कड़ी में भारत की वह कंपनी भी शामिल है, जिसने दुनिया का पहला शाकाहारी साबुन बनाया था।
भारत में आपने अलग-अलग कंपनियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में खुद की सफलता की कहानियों को लिखा है। इस कड़ी में भारत मे एक कंपनी ऐसी भी मौजूद है, जिसने 107 साल पहले दुनिया का पहला शाकाहारी साबुन बनाया था। यह साबुन आज भारत में हर घर की पसंद बन चुका है। खास बात यह है इस साबुन की शुरुआत स्वदेशी आंदोलन के साथ हुई थी।
अर्देशिर गोदरेज ने की शुरुआत
अर्देशिर गोदरेज पेशे से एक वकील थे, जिन्होंने 1895 में एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी की शुरुआत की। हालांकि, बाद में उनके क्लाइंट द्वारा उपकरण से Made In India हटाने की मांग की गई, जिसके बाद गोदरेज ने मना कर दिया और पीछे हट गए। उन्होंने इसके 2 साल बाद गोदरेज ताला बनाने की शुरुआत की। उनकी इस कंपनी से उन्हें फायदा हुआ और उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया।
साबुन में इस्तेमाल होती थी जानवरों की चर्बी
उस समय 20वीं सदी में साबुन में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। इससे भारतीय सामाज में खासा विरोध देखने को मिलता था। ऐसे में गोदरेज ने भारतीय शाकाहारी साबुन बनाने का निर्णय लिया।
1919 में बनाया पहला शाकाहारी साबुन
गोदरेज ने साल 1919 में वनस्पति तेल में दुनिया का पहला शाकाहारी साबुन बनाया। इस साबुन को पूरी तरह भारत में तैयार किया गया था, जिसमें किसी भी जानवर की चर्बी नहीं थी। गोदरेज कंपनी ने इसका नाम ‘छवि’ दिया था। उस समय कंपनी द्वारा ‘वतनी’ साबुन भी बनाया गया था। आपको यह भी बता दें कि गोदरेज साबुन का सपोर्ट रबिंद्र नाथ टैगोर ने भी किया था।
पहले लांच किया नंबर-2
गोदरेज कंपनी ने मार्केटिंग के लिए अलग तरीका अपनाया। कंपनी ने अपने साबुन पर नंबर-2 लिखा, जिससे लोगों में यह धारणा बनी कि यदि नंबर-2 साबुन इतना बढ़िया है, तो नंबर-1 साबुन कितना बढ़िया होगा?
बाद में लांच किया नंबर-1 साबुन
गोदरेज कंपनी ने बाद में नंबर-1 साबुन लांच किया। यह साबुन नंबर-2 की तुलना में बहुत ही बेहतर बनाया गया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। ऐसे में इस साबुन ने घर-घर में पहचान बनाई और कंपनियों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। आज इस साबुन की हर साल 380 मिलियन बार से अधिक बिकती हैं और आज यह साबुन गोदरेज का फेमस ब्रांड बन चुका है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.