UP Police Constable Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल करीब 24.5 लाख अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड ने आज 31 जुलाई को रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही उसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
यहां देखें: यूपी पुलिस कट ऑफ 2026
UP Police Constable Result 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
|
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
क्लिक करें |
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 - हाइलाइट्स
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे परीक्षा तिथि, रिजल्ट, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
|
पद का नाम |
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल |
|
रिक्त पदों की संख्या |
32,679 |
|
परीक्षा की तिथि |
08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 |
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि |
31 जुलाई 2026 को जारी |
|
चयन के चरण |
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
uppbpb.gov.in |
UP Police Constable Result जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की थी। इसके बाद 20 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं थीं। अब बोर्ड आपत्तियों की जांच और कॉपियों के मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया जाए। कांस्टेबल परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को PET/PST और डीवी के लिए बुलाया जाएगा।
