Live

UPTET Result 2026 LIVE: लेटेस्ट अपडेट! यूपी टीईटी पेपर 1, 2 रिजल्ट इस वीक, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड PDF

Vijay Pratap Singh
Aug 3, 2026, 20:06 IST

UPTET Result 2026 Latest Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अगस्त के इस सप्ताह में किसी भी समय यूपी टीईटी 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जो पात्रता सर्टिफिकेट दिया जाएगा, वह अब आजीवन (Lifetime) मान्य होगां। 

UPTET Result 2026 डाउनलोड लिंक यहां देखें
UPTET Result 2026 डाउनलोड लिंक यहां देखें

HIGHLIGHTS

  • यूपीटीईटी 2026 का परिणाम इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित किया जा सकता है।
  • यूपीटेट पास करने वाले उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट अब हमेशा के लिए (Lifetime) वैध होगा।
  • UPTET परिणाम जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे

UPTET Result 2026 Live, UPTET Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए 17,70,714 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटेट परीक्षा दी थी वे लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) राज्य सरकार के साथ समन्वय के बाद इस वीक (यानि अगस्त 2026 का पहला सप्ताह) यूपीटीईटी परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। यूपी टीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Certificate 2026: लाइफटाइम वैध रहेगा प्रमाण पत्र

यूपी सरकार ने यूपीटेट (UPTET) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता 'लाइफटाइम' (जीवनभर) कर दी है। पहले यह सर्टिफिकेट केवल 5 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन अब एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह हमेशा के लिए वैध रहेगा। इससे उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

UPTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर हुई थी आयोजित

UPTET 2026 परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, उन्होंने दोनों पेपर में हिस्सा लिया।

ऐसे डाउनलोड करें UPTET Result 2026

यूपीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए UPTET रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

  4. Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

UPTET Cut Off Marks 2026: SC, ST, OBC, EWS और General के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 

यूपीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स (Qualifying Marks) निर्धारित किए गए हैं। सामान्य (General/UR) वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे। वहीं OBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग (PwD) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) हासिल करना आवश्यक है। निर्धारित अंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही UPTET पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) जारी किया जाएगा

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 3, 2026, 20:06 IST

    UPTET Result 2026: पेपर 1 और पेपर 2 में किन-किन विषयों से पूछे गए थे प्रश्न?

    UPTET 2026 परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए था, जबकि पेपर 2 उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित किया गया। दोनों पेपरों में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे गए थे।

    पेपर 1 के विषय:

    • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    • भाषा-I

    • भाषा-II

    • गणित

    • पर्यावरण अध्ययन

    पेपर 2 के विषय:

    • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    • भाषा-I

    • भाषा-II

    • गणित एवं विज्ञान (गणित/विज्ञान अभ्यर्थियों के लिए)

    • सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान अभ्यर्थियों के लिए)

    अन्य विषयों के अभ्यर्थियों के लिए गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान में से किसी एक सेक्शन का चयन करने का विकल्प था।

  • Aug 3, 2026, 19:31 IST

    UPESSC UPTET Result 2026 LIVE: आयोग जल्द जारी करेगा रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही यूपी टीईटी परिणाम 2026 को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Aug 3, 2026, 19:23 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपीटेट रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स

    UPTET Result 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी:

    • रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर

    • जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड (जैसा पोर्टल पर मांगा जाए)

    • कैप्चा कोड

  • Aug 3, 2026, 16:39 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: Official Website डाउनलोड हो तो क्या करें?

    अगर UPTET Result 2026 देखने के समय आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो घबराएं नहीं। अधिक उम्मीदवारों के एक साथ वेबसाइट पर आने से सर्वर धीमा हो सकता है। कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें, पेज रिफ्रेश करें या किसी दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

  • Aug 3, 2026, 16:04 IST

    UPTET Sarkari Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 परीक्षा कब हुई?

    UPTET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर पेपर 1 (प्राइमरी) और पेपर 2 (अपर प्राइमरी) के लिए अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित हुई। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया और अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी होने का इंतजार है।

  • Aug 3, 2026, 15:55 IST

    क्या UPTET का परिणाम घोषित हो गया है?

    नहीं। अभी तक UPTET Result 2026 आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या समय घोषित नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोरकार्ड अगस्त 2026 के पहले वीक में जारी होने की संभावना है।

  • Aug 3, 2026, 15:09 IST

    UPTET: इस वीक जारी होगा यूपीटीईटी स्कोरकार्ड 2026

    UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का स्कोरकार्ड अगस्त 2026 के इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Aug 3, 2026, 14:57 IST

    यूपी टेट 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

    UPTET Result 2026 का आधिकारिक रिजल्ट जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है।

  • Aug 3, 2026, 14:42 IST

    UPTET Result 2026: प्राइमरी और अपर प्राइमरी के लिए कितने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

    UPTET Result 2026: इस बार यूपीटीईटी के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

    • प्राइमरी स्तर (पेपर 1): 7,83,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
    • अपर प्राइमरी स्तर (पेपर 2): 12,11,459 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।

    परीक्षा में कुल 17,70,714 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें प्राइमरी स्तर पर 7,13,659 और अपर प्राइमरी स्तर पर 10,57,055 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

  • Aug 3, 2026, 14:34 IST

    UPTET Result: यूपीटीईटी परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

    UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता तय करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि पात्रता (Eligibility) परीक्षा है। UPTET पास करने वाले अभ्यर्थी राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।

    • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।

    • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।

    • जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर शिक्षक बनना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।

  • Aug 3, 2026, 14:33 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड एक साथ होगा घोषित?

    हां, यदि कोई अभ्यर्थी पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल हुआ है, तो दोनों पेपरों का स्कोरकार्ड एक ही रिजल्ट जारी होने के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिन्होंने केवल एक पेपर दिया है, उन्हें उसी पेपर का स्कोरकार्ड मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में संबंधित पेपर (पेपर 1, पेपर 2 या दोनों) के अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य विवरण उपलब्ध होंगे।

  • Aug 3, 2026, 14:32 IST

    UPTET Result Date 2026 LIVE: पेपर 1, 2 किस भाषा में आयोजित होते है?

    UPTET में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों द्विभाषी (Bilingual) आयोजित किए जाते हैं।

    • हिंदी – सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य भाषा।
    • अंग्रेज़ी – प्रश्नपत्र का दूसरा माध्यम।

    यानी प्रत्येक प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है, जिससे अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार प्रश्न पढ़ सकते हैं।

  • Aug 3, 2026, 13:24 IST

    EWS Category के लिए UPTET Passing Marks 2026

    UPTET 2026 में EWS उम्मीदवारों को भी आरक्षित वर्ग के समान 55% यानी 82 अंक प्राप्त करने होंगे। यह बदलाव 2026 से लागू किया गया है, जिससे EWS अभ्यर्थियों को भी समान क्वालिफाइंग छूट मिलती है।

  • Aug 3, 2026, 13:24 IST

    UPTET Cut Off: SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए कितने अंक चाहिए?

    SC, ST और OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 82 (लगभग 82.5) अंक यानी 55% निर्धारित हैं। इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को UPTET सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कम से कम इतने अंक हासिल करने होंगे।

  • Aug 3, 2026, 13:23 IST

    General Category के लिए UPTET 2026 न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

    General (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों को UPTET Paper 1 या Paper 2 में कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर उम्मीदवार UPTET क्वालिफाई नहीं माना जाएगा।

  • Aug 3, 2026, 12:50 IST

    कहां मिलेगा यूपी टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड PDF?

    UPTET 2026 परिणाम जारी होने के बाद पेपर-1 (प्राथमिक) और पेपर-2 (उच्च प्राथमिक) का स्कोरकार्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Aug 3, 2026, 12:39 IST

    upessc.up.gov.in TET Result: कब आएगा यूपीटीईटी रिजल्ट?

    UPTET 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कई उम्मीदवार इंटरनेट पर "UPTET Result Kab Aayega?", "UPTET 2026 Result Date" और "UPTET Result Kab Jari Hoga" जैसे सवाल सर्च कर रहे हैं। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में 29 जुलाई 2026 को रिजल्ट आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि UPTET परिणाम 2026 अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए।

  • Aug 3, 2026, 12:24 IST

    UPTET Certificate 2026: प्रमाण पत्र के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

    UPTET 2026 परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र (Certificate) प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें UPTET आवेदन पत्र/एडमिट कार्ड/रिजल्ट की प्रति, वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी) सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। उम्मीदवारों को ये दस्तावेज संबंधित DIET केंद्र पर जमा करने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को UPTET सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार प्रमाण पत्र के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना जरूर देखें।

  • Aug 3, 2026, 12:17 IST

    UPTET Result: यूपीटीईटी रिजल्ट 2021 के आंकड़े

    UPTET 2021 के प्राथमिक स्तर (पेपर-1) में कुल 12,91,628 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 11,47,090 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4,43,598 उम्मीदवार सफल रहे और कुल 38.67% अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 8,73,553 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें 7,65,921 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2,16,994 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर कुल 28.33% अभ्यर्थी परीक्षा पास कर सके।

  • Aug 3, 2026, 12:11 IST

    UPTET Result 2026: किस कैटेगरी के लिए कितने न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है?

    UPTET 2026 परीक्षा में सामान्य (General/UR) वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं OBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 82 अंक (55%) निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को UPTET पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन (Lifetime) रहेगी।

  • Aug 3, 2026, 12:04 IST

    यूपीटेट रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

    • UPTET रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले अपना UPTET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी विवरण जांच लें।

    • यूपीटेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार UPTET पात्रता प्रमाण पत्र (E-Certificate) डाउनलोड कर सकेंगे।

    • UPTET केवल पात्रता परीक्षा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में निकलने वाली PRT और TGT शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

    • संबंधित भर्ती अधिसूचना जारी होने पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

    • भर्ती प्रक्रिया के दौरान UPTET सर्टिफिकेट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, B.Ed./D.El.Ed. और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी।

    • भर्ती में चयन होने पर सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

    • अंतिम चयन संबंधित शिक्षक भर्ती के नियमों, लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगा। केवल UPTET पास करने से नौकरी नहीं मिलती।

    • UPTET पास करने के बाद प्रमाण पत्र आजीवन (Lifetime) मान्य रहेगा, इसलिए दोबारा TET देने की आवश्यकता नहीं होगी।

  • Aug 3, 2026, 11:55 IST

    UPTET Result 2026 in Hindi: यूपीटेट सर्टिफिकेट कितने वर्ष तक मान्य रहेगा?

    What is UPTET Certificate Validity 2026?: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब यूपीटेट सर्टिफिकेट की वैधता को बढ़ाकर आजीवन (Lifetime) कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देशों के तहत किए गए इस बदलाव से पहले यह प्रमाण पत्र महज 5 वर्षों के लिए मान्य होता था। इस नए नियम के बाद, एक बार UPTET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार भविष्य में उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्तियों के लिए उसी एक सर्टिफिकेट के माध्यम से हमेशा आवेदन कर सकेंगे।

  • Aug 3, 2026, 11:49 IST

    यूपीटेट रिजल्ट 2026: UPTET Result पेपर I और 2 स्कोर कार्ड Link कहां मिलेगा?

    UPTET परिणाम 2026 जारी होने के बाद पेपर-1 (प्राथमिक) और पेपर-2 (उच्च प्राथमिक) का स्कोरकार्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Aug 3, 2026, 11:42 IST

    UPTET Result 2026: टीईटी में फेल होने पर क्या पहले से कार्यरत शिक्षकों की नौकरी जाएगी? जानें नियम

    यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट आने से पहले कई सरकारी शिक्षकों के मन में यह सवाल है कि यदि वे इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाए तो क्या उनकी नौकरी चली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए TET/CTET पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जिन शिक्षकों की सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक शेष है, उनके लिए भी निर्धारित समय के भीतर TET या CTET पास करना जरूरी किया गया है।

    हालांकि, UPTET 2026 में फेल होने पर इस बार किसी भी कार्यरत शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी। ऐसे शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। यदि कोई शिक्षक 2028 तक भी TET/CTET पास नहीं कर पाता है और उसकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक शेष रहती है, तो संबंधित नियमों के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए कार्यरत शिक्षकों के लिए यह परीक्षा निर्धारित समय सीमा के भीतर पास करना आवश्यक है।

  • Aug 3, 2026, 10:42 IST

    UP TET Cut Off Marks 2026: हर कैटेगरी के लिए कितने प्रतिशत अंक ज़रूरी हैं?

    कैटेगरी

    यूपी टीईटी कट ऑफ (न्यूनतम अंक)

    अंक

    सामान्य/ ईडब्ल्यूएस

    60%

    90

    अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)

    55%

    82.5

    अनुसूचित जाति (एससी)

    55%

    82.5

    अनुसूचित जनजाति (एसटी)

    55%

    82.5

  • Aug 3, 2026, 10:40 IST

    UPTET Result 2026 Live: किन जिलों में हुई थी परीक्षा?

    UPTET 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सफलतापूर्वक हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। 

  • Aug 3, 2026, 10:39 IST

    How to check UPTET result 2026: रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही क्या करें?

    रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही तुरंत अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी व्यक्तिगत जानकारी व अंक ध्यान से चेक करें।

  • Aug 3, 2026, 10:37 IST

    UPTET result 2026 link official website: इस वेबसाइट पर मिलेगा स्कोरकार्ड

    UPTET 2026 परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करेगा।

  • Aug 3, 2026, 10:34 IST

    UPTET Result Date: जारी होने वाला है यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर-1 और पेपर-2 में भाग लेने वाले लगभग 17.70 लाख उम्मीदवारों का रिजल्ट इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

  • Aug 3, 2026, 10:31 IST

    UPTET result 2026 sarkari result: यूपी टीईटी रिजल्ट की महत्वपूर्ण तिथियां

    अधिसूचना 

    20 मार्च, 2026

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    27 मार्च, 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    26 अप्रैल, 2026

    आवेदन अंतिम तिथि (संशोधित)

    3 मई, 2026

    सुधार विंडो

    8 मई, 2026

    एडमिट कार्ड 

    30 जून, 2026

    परीक्षा तिथि

    2, 3 और 4 जुलाई, 2026

    अनंतिम उत्तर कुंजी 

    8 जुलाई, 2026

    आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि

    14 जुलाई, 2026

    रिजल्ट तिथि

    अगस्त 2026 का पहला सप्ताह (अपेक्षित)

  • Aug 3, 2026, 10:25 IST

    UPTET Scorecard 2026 में क्या-क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

    UPTET स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उल्लिखित होती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता एवं माता का नाम, श्रेणी (Category), परीक्षा स्तर (पेपर-1/पेपर-2), विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक और क्वालिफाई/नॉट क्वालिफाई स्टेटस जैसी जानकारी शामिल होगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज विवरणों को जरूर चेक करना चाहिए।

  • Aug 3, 2026, 10:21 IST

    UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?

    • सबसे पहले आप UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “UPTET 2026 Result” लिंक सर्च करें।

    • फिर उस लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएंगे।

    • इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

  • Aug 3, 2026, 10:20 IST

    UPTET Result 2026 Live: कितने पेपर आयोजित हुए?

    यूपीटीईटी 2026 परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया था, उन्होंने दोनों पेपर में भाग लिया।

  • Aug 3, 2026, 10:14 IST

    UPTET Result: परीक्षा कब हुई थी?

    यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित हुई थी, जिसमें पेपर-1 प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए था।

  • Aug 3, 2026, 10:11 IST

    UPTET Result 2026 Live: कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में इस बार लगभग 17.70 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। प्राथमिक (पेपर-1) और उच्च प्राथमिक (पेपर-2) स्तर की इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। अब सभी अभ्यर्थी UPTET रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Aug 3, 2026, 10:09 IST

    UPTET Result 2026 Live: लाइफटाइम वैध रहेगा सर्टिफिकेट

    UPTET परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को जीवन भर के लिए मान्य सर्टिफिकेट मिलता है। पहले इसकी वैधता 5 साल थी।

  • Aug 3, 2026, 10:00 IST

    UPTET Result 2026 Live: स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

    यूपी टेट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर, विषयवार अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। सभी जानकारी को चेक करें अगर कोई गलती हो तो विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। 

  • Aug 3, 2026, 09:58 IST

    UPTET Result 2026 Live: किन डिटेल्स से होगा स्कोरकार्ड लॉगिन?

    यूपीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और आवश्यक कैप्चा दर्ज करना होगा। 

  • Aug 3, 2026, 09:56 IST

    UPTET Result 2026 Live: कहां जारी होगा रिजल्ट?

    एक बार घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपना UPTET 2026 का रिजल्ट केवल UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकेंगे। किसी अन्य वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ऑफिशियल नहीं माना जाएगा।

  • Aug 3, 2026, 09:55 IST

    UP TET Result 2026 Release Date: रिजल्ट कब होगा जारी?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। आयोग ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):

  1. यूपीटीईटी (UPTET) 2026 के परिणाम कब जारी किए जाएंगे?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अनुसार, परिणाम इस सप्ताह (अगस्त 2026 का पहला सप्ताह) घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी कोई निश्चित तिथि और समय जारी नहीं किया गया है।

  2. यूपीटीईटी (UPTET) स्कोरकार्ड की वैधता अवधि क्या है?

    यूपीटीईटी स्कोरकार्ड और पात्रता सर्टिफिकेट की वैधता 'लाइफटाइम' (जीवनभर) है। अब उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

  3. मैं अपना यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

    परिणाम जारी होने के बाद, आप आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जा सकते हैं। होमपेज पर यूपीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें, और फिर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News