MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 3 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 17 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी एप्लीफेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी अपने इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 474 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026 डाउनलोड लिंक
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026 - हाइलाइट्स
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा के माध्यम से पैरामेडिकल और टेक्निकल के रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल शामिल है। रिजल्ट से जुड़ी हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| पद का नाम | पैरामेडिकल और टेक्निकल के रिक्त पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 474 |
| परीक्षा की तिथि | 17 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | एप्लीफेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
भाषा सलेक्ट करें।
-
होम पेज पर जाएं और Latest Update देखें।
-
Result - Group-1 (Sub Group-2) Combined Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें।
-
एप्लीफेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, अपनी माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार नंबर के लास्ट 4 डिजिट दर्ज करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा के रिजल्ट में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर / एनरोलमेंट नंबर
-
माता-पिता का नाम
-
जन्म तिथि
-
श्रेणी / वर्ग
-
विषय / पद का नाम
-
प्राप्त कुल अंक
-
नॉर्मलाइज्ड स्कोर
-
क्वालीफाइंग स्टेटस
-
मेरिट
-
परीक्षा से जुड़े निर्देश
ये भी पढ़ें: SSC MTS Result 2026: एसएससी सीबीटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.