Current Affairs One-Liners 27 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में एनसीपी की नई अध्यक्ष, संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सर्वसम्मति से किसे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है- सुनेत्रा पवार
- भारत और जापान के बीच कौन सा एक संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्तमान में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में चल रहा है- ‘धर्म गार्जियन’
- पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने किस बंदरगाह पर ग्रीन हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के प्रबंधन के लिए संबद्ध सुविधाओं के साथ एक जेटी के विकास को मंजूरी दी है- पारादीप बंदरगाह
- हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किए गए चौथे पनडुब्बी रोधी युद्धक शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) का नाम क्या है- अंजदीप
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी- प्रचंड
- भारत ने हाल ही में किस देश के साथ 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए- इज़राइल
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने किस राज्य में आकाशवाणी के 10 किलोवाट एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया- कर्नाटक
- नागालैंड स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट मिशन ने उद्यमिता को बढ़ावा देने और सीएसआर कन्वर्जेंस के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए- कृषि डायरेक्ट ट्रेड
- हाल ही में किस विश्वविद्यालय ने मल्टी-जीनर यूथ फेस्टिवल 'गूंज 2026' के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया- जम्मू विश्वविद्यालय
- हाल ही में गुजरात के किस शहर के नागरिकों के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू की गई- भुज में कच्छ के निवासियों के लिए
Comments
All Comments (0)
Join the conversation