Current Affairs Quiz 27 Feb 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी?

Last Updated: Feb 27, 2026, 18:06 IST

Current Affairs Quiz 27 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में  हेलीकॉप्टर प्रचंड (PRACHAND), भारत-इज़राइल संबंध आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

Current Affairs Quiz 27 Feb 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी का अनुमान लगा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 27 फरवरी 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब. 

1. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने किस बंदरगाह पर ग्रीन हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के प्रबंधन के लिए संबद्ध सुविधाओं के साथ एक जेटी के विकास को मंजूरी दी है?

A) मुंबई बंदरगाह
B) विशाखापत्तनम बंदरगाह
C) पारादीप बंदरगाह
D) चेन्नई बंदरगाह

उत्तर: C) पारादीप बंदरगाह

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने 797 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर पारादीप बंदरगाह पर ग्रीन हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के प्रबंधन के लिए संबद्ध सुविधाओं के साथ एक जेटी के विकास को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को पारादीप पोर्ट अथॉरिटी द्वारा निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बीओटी) के आधार पर लागू किया जाएगा।

2. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सर्वसम्मति से किसे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है?

A) सुप्रिया सुले
B) सुनेत्रा पवार
C) पार्थ पवार
D) शरद पवार

उत्तर: B) सुनेत्रा पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सर्वसम्मति से महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। यह फैसला कल मुंबई के वर्ली में आयोजित एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन 2026 में लिया गया। पार्टी ने अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया।

3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी?

A) ध्रुव
B) चेतक
C) प्रचंड
D) रुद्र

उत्तर: C) ‘प्रचंड’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर एयर फ़ोर्स स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड (PRACHAND) में उड़ान भरी। यह मिशन दो विमानों के LCH फॉर्मेशन के रूप में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ लीड एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी, जबकि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और ग्रुप कैप्टन ए महेंद्र दूसरे एयरक्राफ्ट में नंबर 2 के रूप में सवार थे।

4.हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किए गए चौथे पनडुब्बी रोधी युद्धक शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) का नाम क्या है?

A) अरनाला

B) एंड्रोथ

C) अंजदीप

D) अमीन

उत्तर: C) ‘अंजदीप’

भारतीय नौसेना ने हाल ही में चौथे पनडुब्बी रोधी युद्धक शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) अंजदीप (Anjadip) को शामिल किया। इस पोत को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति में चेन्नई बंदरगाह पर कमीशन किया गया। भारतीय नौसेना ने कहा कि स्वदेशी रूप से निर्मित यह पोत, 77 मीटर लंबा 'डॉल्फिन हंटर', उन्नत हल्के टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी युद्धक रॉकेट, हल-माउंटेड सोनार और एक हाई-स्पीड वॉटर-जेट प्रणोदन प्रणाली से लैस है। 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप इसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री है। 

5. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए?

A) इज़राइल
B) श्रीलंका
C) फ्रांस
D) जर्मनी 

उत्तर: A) इज़राइल

भारत और इज़राइल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2026 की इज़राइल यात्रा के दौरान अपने संबंधों को "विशेष रणनीतिक साझेदारी" तक बढ़ाया और 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत और इज़राइल ने 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। एक बड़ा मोड़ 2017 में आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के दौरे पर गए थे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News