Current Affairs Quiz 20 Feb 2026: हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?

Last Updated: Feb 20, 2026, 16:10 IST

Current Affairs Quiz 20 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट, पैक्स सिलिका, मिजोरम का स्थापना दिवस आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

Current Affairs Quiz 20 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट, पैक्स सिलिका, मिजोरम का स्थापना दिवस आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.  

1. भारत, एआई इंपैक्ट समिट के दौरान किस पहल में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए तैयार है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर केंद्रित है?

A) डिजिटल इंडिया पहल
B) पैक्स सिलिका (Pax Silica)
C) ग्लोबल एआई पार्टनरशिप (GPAI)
D) साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क

उत्तर: B) पैक्स सिलिका (Pax Silica)

भारत राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के दौरान पैक्स सिलिका (Pax Silica) – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयास में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए तैयार है। पैक्स सिलिका एआई और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर अमेरिकी विदेश विभाग का प्रमुख प्रयास है, जो सहयोगियों और विश्वसनीय भागीदारों के बीच नई आर्थिक सुरक्षा सहमति को आगे बढ़ा रहा है।

2. हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?

A) मेघालय
B) अरुणाचल प्रदेश
C) असम
D) त्रिपुरा

उत्तर: D) असम 

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा के 15वें कार्यकाल के अंतिम दिन कई अहम घोषणाएं कीं। बजट सत्र में उन्होंने बताया कि लंबित कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट (Kopili Hydro Electric Project) अगले 10 दिनों में पूरा होगा, जिससे 150 मेगावाट बिजली बनेगी, जबकि अतिरिक्त 25 मेगावाट क्षमता बहाली का काम भी जारी है। 

3. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुरू किए गए निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत अतिरिक्त हस्तक्षेपों का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

A) केवल बड़े निगमों के निर्यात को बढ़ाना।

B) घरेलू बाजार में एमएसएमई के लिए व्यापार को आसान बनाना।

C) वैश्विक बाजारों के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाना

D) आयात को पूरी तरह से बंद करना।

उत्तर: C) वैश्विक बाजारों के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाना 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने हाल ही में निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत सात अतिरिक्त हस्तक्षेपों (Interventions) का शुभारंभ किया, जो वैश्विक बाजारों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग की एक प्रमुख पहल है। ये हस्तक्षेप भारतीय निर्यातकों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने, व्यापक-आधारित और समावेशी निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी निर्यात महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 

4. हाल ही में ईरान और रूस की नौसेनाओं ने किस क्षेत्र में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया?

A) फारस की खाड़ी और अरब सागर

B) ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर

C) लाल सागर और स्वेज नहर

D) कैस्पियन सागर

उत्तर: B) ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर

ईरान और रूस की नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर में एक संयुक्त अभ्यास किया, जो ईरान के खिलाफ आसन्न अमेरिकी सैन्य हमले की बढ़ती अटकलों के बीच हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस अभ्यास में ईरान का अल्वंद विध्वंसक, मिसाइल दागने वाले युद्धपोत, हेलीकॉप्टर, लैंडिंग क्राफ्ट, विशेष ऑपरेशन टीमें और लड़ाकू स्पीडबोट आदि शामिल थे। यह एक्सरसाइज इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अभ्यास के बाद हुआ। 

5. 20 फरवरी 2026 को मिजोरम अपना कौन सा राज्य दिवस मना रहा है?

A) 37वां
B) 39वां
C) 38वां
D) 40वां

उत्तर: B) 39वां

भारतीय राज्य, मिजोरम 20 फरवरी 2026 को अपना 39वां राज्य दिवस मना रहा है, इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के शीर्ष नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दी गयी। बात दें कि मिजोरम राज्य की स्थापना 20 फरवरी 1987 को की गई थी. 

PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त किस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी? ऐसे चेक करें स्टेटस

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News