GATE 2026 Response Sheet: जल्द जारी होने वाली है रिस्पॉन्स शीट, यहां से जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Akshara Verma
Last Updated: Feb 20, 2026, 17:57 IST

IIT गुवाहाटी जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर-की को ऑब्जेक्शन देने का लिंक भी GOAPS पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

GATE 2026 Response Sheet, Provisional Answer Key
GATE 2026 Response Sheet, Provisional Answer Key

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के एग्जाम खत्म होने के बाद, अब लाखों छात्रों को अपनी रिस्पॉन्स शीट का बेसब्री से इंतजार है। आयोजक संस्थान IIT गुवाहाटी जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल पर छात्रों द्वारा मार्क किए गए आंसर-की शीट जारी करने वाला है। साथ ही, आंसर-की PDF के साथ ही, एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था छात्रों को GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा। 

सूचना के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि रिस्पॉन्स शीट 20 से 26 फरवरी 2026 के बीच कभी भी उपलब्ध हो सकती है। नई और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। यह प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट छात्रों को उनके एक्सपेक्टेड स्कोर का अनुमाम लगाने में मदद करेंगे। 

GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in या GOAPS पोर्टल goaps.iitg.ac.in/login पर उपलब्ध होंगी। छात्र प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

GATE 2026: एग्जाम और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल

IIT गुवाहाटी ने पहले ही छात्रों के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आप इससे जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें, जिसमें एग्जाम डेट्स के साथ-साथ रिजल्ट डेट और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की डेट्स की पूरी-पूरी जानकारी दी गई है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

GATE 2026 एग्जाम डेट

7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026

रिस्पॉन्स शीट जारी होने की डेट

फरवरी के अंतिम सप्ताह में (संभावित)

प्रोविजनल आंसर-की जारी होना

फरवरी के अंतिम सप्ताह में

ऑब्जेक्शन दर्ज करने की विंडो 

मार्च के पहले सप्ताह में

GATE 2026 रिजल्ट 

19 मार्च 2026

स्कोरकार्ड डाउनलोड

27 मार्च 2026 से

GATE 2026 रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद छात्र हमारे द्वारा नीचे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी-अपनी रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद 'GATE Online Application Processing System (GOAPS)' या 'Candidate Login' लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपनी Enrollment ID/Email Address और Password के साथ लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करने के बाद, 'View Response' बटन पर क्लिक करें।
  5. फिर, रिस्पॉन्स शीट की PDF खुल जाएगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

GATE प्रोविजनल आंसर-की 2026 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के स्टेप्स 

GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस विंडो के माध्यम से छात्र GATE की प्रोविजनल आंसर-की की में गलतियों पर ऑब्जेक्शन फिल करा सकेंगे। छात्र

ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो में दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: GOAPS के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

स्टेप 2: नामांकन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। 

स्टेप 3: प्रोविजनल आंसर-की चुनौती पर क्लिक करें। 

स्टेप 4: प्रश्न संख्या और आंसर ऑप्शन का चयन करें। 

स्टेप 5: चुनौती ऑप्शन पर क्लिक करें। 

स्टेप 6: सहायक दस्तावेज अपलोड करें। 

स्टेप 7: चुनौतियों की समीक्षा करें और आवश्यक फीस जमा करें। 

स्टेप 8: पूरी डिटेल्स फिल करके और सबमिट करें। 

रिस्पॉन्स शीट से स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

रिस्पॉन्स शीट में आपके द्वारा एग्जाम में चुने गए ऑप्शन दिए होते हैं। जब IIT गुवाहाटी प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा, तब आप अपने आंसर का मिलान इस प्रकार कर सकते हैं। 

  • MCQs: सही आंसर के लिए +1 या +2 अंक। गलत आंसर पर 1/3 या 2/3 अंक की कटौती।
  • MSQs: सही आंसर के लिए पूरे आंसर , लेकिन गलत आंसर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
  • NAT: सही आंसर पर आंसर मिलेंगे, गलत पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News