UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपी आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Last Updated: May 17, 2026, 10:56 IST

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 04 जून से 24 जून 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर  विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 जून 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Excise Constable 2026 Notification की PDF डाउनलोड लिंक

यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF के रूप में उपलब्ध है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन करने की तिथि सहित अन्य जानकारी निहित है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी के आबकारी सिपाही पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

आबकारी सिपाही

रिक्त पदों की संख्या 

722 

विज्ञापन संख्या 

08-परीक्षा/2026

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 

04 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

24 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

यूपीएसएसएससी के आबकारी सिपाही पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास वैध UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। शारीरिक मानकों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 167.6 सेमी और सीना 80-85 सेमी होना चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 25 रुपये जमा करने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती नोटिफिकेशन 2026 को पढ़ना चाहिए। 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपीएसएसएससी के आबकारी सिपाही पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: AAICLAS Recruitment 2026: एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती, ये रहे आवेदन करने के सिंपल स्टेप्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 17, 2026, 10:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News