AP Inter Supplementary Hall Ticket 2026: 1st और 2nd ईयर के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Last Updated: May 16, 2026, 16:47 IST

एपी इंटर सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2026 पहले और दूसरे साल के एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जारी कर दिए गए है। छात्र एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।

AP Inter Supplementary Hall Ticket 2026: 1st और 2nd ईयर के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड
AP Inter Supplementary Hall Ticket 2026: 1st और 2nd ईयर के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

AP Inter Supplementary Hall Ticket 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने इंटरमीडिएट पब्लिक एडवांस्ड सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन (IPASE) मई 2026 के लिए हॉल टिकट आज 16 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।

जो छात्र एपी इंटर पहले (1st Year) और दूसरे साल (2nd Year) की सप्लीमेंट्री या बेटरमेंट एग्जाम में बैठने जा रहे हैं, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं। साथ ही, किसी सब्जेक्ट में पास होने से रह गए थे।

AP Inter Supplementary Exam 2026 से जुड़ी डेट्स और टाइमिंग

आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सप्लीमेंट्री एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। इससे जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल में देखें:

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी 
हॉल टिकट जारी होने की डेट 16 मई 2026
थ्योरी एग्जाम की अवध 21 मई से 4 जून 2026
1st Year (सुबह की शिफ्ट) का टाइम  सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
2nd Year (दोपहर की शिफ्ट) का टाइम  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स  7 जून से 11 जून 2026
सप्लीमेंट्री रिजल्ट (एक्सपेक्टेड) जून या जुलाई 2026

एपी इंटर सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

AP Inter Supply Hall Ticket कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. BIEAP की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिख रहे “Download I.P.A.E. Theory Hall Tickets May 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपना IPASE मई 2026 रोल नंबर या पुराना हॉल टिकट नंबर (2nd year छात्रों के लिए) और अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद 'Download Hall Ticket' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसमें दी गई डिटेल्स को वेरीफाई करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एग्जाम हॉल में जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें 

  • नो-एंट्री टाइम: सुबह की शिफ्ट के छात्रों को सुबह 9:00 बजे के बाद और दोपहर की शिफ्ट के छात्रों को 2:30 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में एडमिशन की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। इसलिए एग्जाम सेंटर पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • डिटेल्स की जांच: हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, एग्जाम का मोड और सब्जेक्ट को ध्यान से चेक कर लें। यदि कोई गड़बड़ी दिखाई दे, तो तुरंत अपने कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क करें।
  • जरूरी दस्तावेज: बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News