(आउट) COMEDK UGET 2026: प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां पाएं Direct Link
कंसोर्टियम ने COMEDK UGET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। छात्र प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। साथ ही, बोर्ड ने इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड करें।
COMEDK 2026 Answer Key: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) ने आज 16 मई 2026 को COMEDK UGET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आउट कर दी है।
9 मई 2026 को हुए इस स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी है। छात्रों को प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
COMEDK 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स
COMEDK के UGET 2026 एग्जाम, प्रोविजनल आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो से जुड़ी सभी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट और टाइम |
| COMEDK UGET 2026 एग्जाम डेट | 9 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की रिलीज डेट | 16 मई 2026 (सुबह 11:00 बजे से) |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट | 18 मई 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक) |
| फाइनल आंसर-की रिलीज डेट | 23 मई 2026 (दोपहर 2:00 बजे) |
| COMEDK 2026 फाइनल रिजल्ट/रैंक कार्ड | 29 मई 2026 (शाम 4:00 बजे) |
COMEDK UGET 2026 प्रोविजनल आंसर-की का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
COMEDK UGET Answer Key और Response Sheet कैसे डाउनलोड करें?
COMEDK UGET एग्जाम की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. COMEDK की ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Login’ या ‘Candidate Login’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
4. लॉगिन होने के बाद "Provisional Answer Key / Response Sheet" के टैब पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें ताकि आप अपने एक्सपेक्टेड स्कोर की गणना कर सकें।
Challenge Window: आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कैसे उठाएं?
अगर किसी छात्र को बोर्ड द्वारा जारी किए गए किसी आंसर पर संदेह है या वो गलत लगता है, तो वे ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं।
- लास्ट टाइन: ऑब्जेक्शन विंडो केवल 18 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेगी।
- चैलेंज फीस: छात्रों को हर प्रश्न ₹500 की फीस ऑनलाइन मोड में देनी होगी। अगर छात्र के ऑब्जेक्शन सही पाए जाते है, तो यह फीस वापस कर दी जाएगी।
- प्रक्रिया: कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें, 'Objection Link' पर क्लिक करें, प्रश्न की ID चुनें और अपने दावे के समर्थन में वैध दस्तावेज अपलोड कर फीस सबमिट करें।
इन सभी ऑब्जेक्शन करने के बाद बोर्ड 23 मई 2026 को फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर 29 मई 2026 को छात्रों का फाइनल रैंक कार्ड तैयार किया जाएगा।
यहां भी पढ़े: OJEE 2026 Answer Key & Response Sheet हुई जारी, जानें 18 मई तक कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.