UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Sep 6, 2026, 18:02 IST

UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026: यूपीपीएससी द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 09.00 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई। आप नीचे लेख में परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा  कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां
UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 09.00 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में जनरल हिंदी, जनरल स्टडी और टेक्निकल/अकादमिक विषय से जुड़े प्रश्न आए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 515 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा (750 अंक), इंटरव्यू (100 अंक) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।      

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए। 

UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षाकी कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी।  अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।

UPPSC Polytechnic Lecturer Expected Cut off 2026

यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा में शामिल होने वाले नीचे टेबल में रिजल्ट जारी होने से पहले कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।  

कैटेगरी 

अनुमानित कट-ऑफ

जनरल

120–130

ईडब्ल्यूएस

110–120

ओबीसी 

120–130

एमबीसी 

100–110

एससी 

90-100

एसटी

85-95

UPPSC Polytechnic Lecturer Cut off 2026 प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 6, 2026, 18:02 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News