यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड 2026 Direct Link आज, एग्जाम 14 सितंबर को

Last Updated: Sep 10, 2026, 15:28 IST

UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें।
UP Home Guard PET Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें।

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड आज 10 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी जो 14 सितंबर को होने वाले पीईटी के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 Direct Link

उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी परीक्षा का हॉल टिकट आज 10 सितंबर को uppbpb.gov.in पर लाइव कर दिया जाएगा। पीईटी में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेब पोर्टल से अपना परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना Registration Number एवं Date of Birth दर्ज करना होगा।

UP Home Guard PET Admit Card Direct Link

यहां क्लिक करें

यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयन बोर्ड द्वारा कुल 41,424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देखें।

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ

पद का नाम

होम गार्ड

कुल रिक्त पद

41,424

परीक्षा का नाम

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पीईटी तिथि

14 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड तिथि

10 सितंबर 2026 

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Home Guard PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में UP Home Guard PET Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद Candidate Login Page खुलेगा।

  4. यहां अपना Registration Number दर्ज करें।

  5. अपनी Date of Birth दर्ज करें।

  6. मांगी गई जानकारी सबमिट करें।

  7. आपका PET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  8. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका Printout निकाल लें।

Screenshot 2026-09-10 102457

कब होगा पीईटी 2026?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से PET परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। 

PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

होमगार्ड PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अभ्यर्थी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

UPPRPB की आधिकारिक Notice Board पर होमगार्ड Enrollment-2025 के PET से संबंधित तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की सूचनाएं भी उपलब्ध हैं।

उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर 

यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। Candidate Login Portal पर भी यह हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 15:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News