SSC CPO 2026 Notification Out: दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पोस्ट पर निकली वैंकेसी, ssc.gov.in से करें Registration

Last Updated: Sep 10, 2026, 14:49 IST

SSC CPO 2026 Application: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ नोटिस 2026 को आज 10 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल PDF, वैंकेसी, एलिजिबिटी, आयु सीमा, शारीरिक मानदंड, सेलेक्शन आदि से जुड़ी जानकारी के बारे में जानें। 

SSC CPO 2026 Notification Out: दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पोस्ट पर निकली वैंकेसी, ssc.gov.in से करें Registration
SSC CPO 2026 Notification Out: दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पोस्ट पर निकली वैंकेसी, ssc.gov.in से करें Registration

Delhi Police SI Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Executive) तथा बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), आईटीबीपी (ITBP) और एसएसबी (SSB) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (General Duty) के पोस्ट पर वैंकेसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

ग्रेजुएशन पास करने वाले महिला और पुरुष छात्रों के लिए आयोग के नए पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब ऑनलाइन सभी डिटेल्ड नोटिस, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया. वैंकेसियों की डिटेल्स, सेलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और सैलरी आदि से जुड़ी डिटेल्स के बारे में चेक कर सकते हैं। 

SSC CPO Notification 2026 - Registration Process

एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 10 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक बंद हो जाएगी। साथ ही, छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 

इसी के साथ छात्रों के लिए करेक्शन विंड़ो भी 8 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में छात्रों को वेतन लेवल-6 (35,4000 रुपये से 1,12,400 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

SSC CPO 2026: भर्ती और एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्र SSC CPO 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स

आयोजक संस्था

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC)

पोस्ट का नाम

सब-इंस्पेक्टर (SI) - दिल्ली पुलिस एवं CAPFs (BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB)

रजिस्ट्रेशन का मोड

ऑनलाइन 

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन 

आयु सीमा 

20 से 25 साल (आरक्षित कैटेगरी को नियम के अनुसार आयु की छूट)

सेलेक्शन प्रोसेस 

Paper-I (CBT) Physical Test (PET/PST) 

Paper-II (CBT) Medical Test

रजिस्ट्रेशन फीस 

100/- (महिला/SC/ST/ESM छात्रों के लिए फ्री)

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CPO 2026 Notification Out

SSC CPO 2026 Notification को डाउनलोड करने के साथ ऑफिशियल PDF को डिटेल में देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। साथ ही, जो छात्र इस एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, उनके लिए भी डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

SSC CPO 2026 Notification Out

यहां पढ़े

SSC CPO 2026 Application Form Active

यहां क्लिक करें

SSC CPO 2026 Important Dates - यहां देखें इंपॉर्टेंट डेट्स 

इवेंट 

डेट्स 

SSC CPO Notification Out 

आज (10 सितंबर 2026) 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 

आज (10 सितंबर 2026) 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट

30 सितंबर 2026 (रात 11 बजे)

फीस जमा करने की लास्ट डेट 

1 अक्टूबर 2026 (रात 11 बजे)

करेक्शन विंडो 

8 से 10 अक्टूबर 2026 (रात 11 बजे)

SSC CPO 2026 Selection Process 

  1. Paper-I (कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम): रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी सब्जेक्ट से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (200 मार्क्स)।
  2. Physical Test (PET/PST):
    • पुरुष छात्रों की ऊंचाई: सामान्य/OBC/SC के लिए 170 सेमी (सीना 80-85 सेमी)।
    • महिला छात्रों की ऊंचाई: सामान्य/OBC/SC के लिए 157 सेमी।
    • फिजिकल इवेंट्स: रनिंग (100m और 1.6km), लॉन्ग जंप, हाई जंप और शॉट पुट।
  3. Paper-II (अंग्रेजी भाषा व समझ): 200 मार्क्स की अंग्रेजी सब्जेक्ट की एग्जाम।
  4. Detailed Medical Examination (DME): फाइनल सेलेक्शन हेतु विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण।

SSC CPO Official PDF और ऑनलाइन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

  1. कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Notice Board सेक्शन में ‘Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2026 - Notice’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑफिशियल नोटिस (PDF) डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें वर्गवार पोस्ट और डेट्स का पूर्ण ब्योरा उपलब्ध है।
  4. रजिस्ट्रेशन के लिए Apply बटन पर क्लिक करें। 
  5. फिर, अपनी OTR आईडी से लॉगिन कर फॉर्म भरें।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एसएससी सीपीओ 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

2. यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो एक बार का रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करें।

3. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

4. एसएससी सीपीओ 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिंक पर क्लिक करें।

5. सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और संचार संबंधी डिटेल्स को फिल करें। 

6. आवश्यक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

7. यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

8. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से देखें, फिल करें। 

9. फॉर्म को फिल करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: Delhi Police PET Admit Card 2026 Out: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT एडमिट कार्ड जारी, यहां पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 14:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News