MP Police Admit Card 2026 OUT: एमपी ASI और हेड कांस्टेबल प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
एमपी पुलिस HC कंप्यूटर और ASI कंप्यूटर प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। MP Police ASI, HC Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
MPESB Police HC & ASI Computer Practical Exam Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) रिक्रूटमेंट टेस्ट-2026 के प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र लिंक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने Application Numbe की मदद से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police ASI, HC Computer Practical Exam Admit Card 2026 Link
MPESB ने एमपी पुलिस ASI (Computer) और HC (Computer) प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना Hall Ticket डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दी गई परीक्षा तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश ध्यान से चेक करें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए Direct Link पर क्लिक करें।
| MP Police ASI, HC Computer Practical Admit Card 2026 Download Link |
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल और ASI कंप्यूटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में MPESB पुलिस HC कंप्यूटर और ASI कंप्यूटर एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| चयन बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| विभाग | पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग |
| पद | हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) और ASI (कंप्यूटर) |
| प्रथम चरण की परीक्षा | 24 मार्च 2026 |
| दूसरा चरण | प्रैक्टिकल/फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police ASI, HC Computer Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को देखकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में Test Admit Card (Practical Examination)-Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Recruitment Test - 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज ओपन होगा। वहां अपना Application Number और Date of Birth भरकर नीचे सर्च पर दर्ज करें।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
प्रवेश पत्र डाउनलोड करके इसका Printout निकाल लें।
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
उम्मीदवारों को Practical Examination के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसका साफ प्रिंट निकालकर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक संभाल कर रखें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.