MP Police Constable Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 से अधिक पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

Last Updated: Sep 9, 2026, 18:10 IST

MP Police Constable Vacancy 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और जिसकी अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MP Police Constable Vacancy 2026
MP Police Constable Vacancy 2026

MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने दिनांक 09 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत विज्ञापन संख्या 583/2026 के अंतर्गत स्पेशल आर्म फोर्स (SAF) और नॉन  स्पेशल आर्म फोर्स (SAF) कैडर कांस्टेबल के कुल 7500 रिक्त पदों को भरा जाना है।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और जिसकी अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों के चयन में लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल    शामिल है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है।  

MP Police Constable Vacancy 2026 Notification PDF डाउनलोड लिंक

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है।   

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

MP Police Constable Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगा। आवेदन लिंक लेख में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।

भर्ती प्राधिकरण का नाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 

विभाग का नाम 

एमपी पुलिस मुख्यालय,  मध्य प्रदेश   

पद का नाम 

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल

विज्ञापन संख्या 

583/2026 

रिक्त पदों की संख्या 

7500

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

09 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

22 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

06 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MP Police Constable Vacancy 2026 Eligibility Criteria

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 350 से 700 रुपये के बीच है।

MP Police Constable Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और MP Police Constable Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें।

  • आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  •  आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 9, 2026, 17:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News