SBI Clerk Admit Card 2026 OUT: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SBI Clerk Admit Card 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Admit Card 2026 Release Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर दिनांक 09 सितंबर 2026 को क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसबीआई विज्ञापन संख्या के तहत जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट व सेल)/क्लर्क (बैकलॉग) के कुल 1538 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है।
एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
SBI Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
एसबीआई क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
Sarkari Result SBI Clerk Admit Card - हाइलाइट्स
एसबीआई क्लर्क के सलेक्शन में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय), ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (बहुविकल्पीय), लोकल भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | एसबीआई क्लर्क |
| रिक्त पदों की संख्या | 1538 |
| परीक्षा का नाम | एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 16 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 09 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | onlinesbi.sbi.bank.in |
SBI Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसबीआई क्लर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in या sbi.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करके 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद 'Current Openings' या संबंधित क्लर्क भर्ती विज्ञापन (CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16) के सेक्शन में जाएं।
-
SBI Clerk Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
SBI Clerk Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
एसबीआई क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.