Trains Cancelled in Sept-Oct: त्यौहार सीजन में कई नें हुई रद्द, दशहरा पर घर जाने वालों की बढ़ी मुसीबत; देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

Last Updated: Sep 9, 2026, 20:00 IST

रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और पटरियों के रखरखाव के चलते सितंबर और अक्टूबर में कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दशहरे के त्यौहारी सीजन में अचानक ट्रेनें रद्द होने से घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिसके लिए रेलवे अब विशेष त्यौहार ट्रेनें (Festival Special Trains) चला रहा है। 

Train Cancelled
Train Cancelled

Trains Temporarily Cancelled: त्योहारों के सीजन की शुरुआत होते ही देशभर में लोग अपने घर जाने और परिवार के साथ दशहरा, दुर्गा पूजा और दिवाली मनाने की तैयारियों में लग जाते हैं। साथ ही, अब कुछ दिन में गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। परंतु, इस बार सितंबर और अक्टूबर के महीनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। 

भारतीय रेलवे ने सितंबर-अक्टूबर के महीने में रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि विकास कार्यों, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवी रेल लाइन का काम शुरू होने वाला है, जिसमें पटरियों के दोहरीकरण (Track Doubling) और नॉन-इंटर लॉकिंग (Non-Interlocking) कार्यों के चलते सितंबर और अक्टूबर की कई डेट्स पर कई मुख्य ट्रेनों को रद्द यानी Cancel करने और उनके रूट में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।

इस फैसले के बाद से सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि लोग दशहरे पर अब घर कैसे जाएंगे? क्योंकि त्यौहारों के समय ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट होती है, ऐसे में एन वक्त पर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

Trains Cancelled: सितंबर-अक्टूबर में रद्द ट्रेनों की देखें लिस्ट

सितंबर और अक्टूबर की कई डेट्स पर कई मुख्य ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। छात्र कैंसिल हुई सभी ट्रेन की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां दी गई लिस्ट को देखें। 

  • ट्रेन नंबर 12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द। 
  • ट्रेन नंबर 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस सितंबर में 28 और अक्टूबर में 12 को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30  सिंतबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस सितंबर में 26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,3,5,6,7,8,12,13,14 को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-CSMT दुरन्तो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द।
  • ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर रद्द।
  • ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द। 

ट्रेन कैंसिलेशन और रेलवे अपडेट्स से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

कैंसिल हुई ट्रेनों और सभी रेलवे अपडेट्स के लिए आप सभी नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स

प्रभावित महीने

सितंबर और अक्टूबर

मुख्य कारण

पटरियों की मरम्मत, दोहरीकरण एवं एनआई (NI) कार्य

मुख्य त्यौहार

दशहरा, दुर्गा पूजा, मिलाद-उन-नबी

असर का प्रकार

ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल

हेल्पलाइन नंबर

139 

ऑफिशियल पोर्टल

enquiry.indianrail.gov.in (NTES)

ट्रेनें क्यों की गईं रद्द और क्या होगा इसका असर?

भारतीय रेलवे के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। कई प्रमुख रेल मंडलों में नई पटरियों को जोड़ने और स्टेशन रिडेवलपमेंट का काम चल रहा है, जिसके कारण रेलवे ने यह कदम उठाया है। 

Trains Cancelled: यात्रियों पर पड़ने वाला सीधा असर:

  1. कन्फर्म टिकट की समस्या: अचानक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों के कन्फर्म टिकट कैंसिल हो रहे हैं, जिससे उन्हें ऐन मौके पर अन्य ऑप्शन तलाशने पड़ रहे हैं।
  2. प्राइवेट बसों और उड़ानों में किराया ज्यादा: ट्रेनों के रद्द होने का फायदा उठाकर प्राइवेट बस ऑपरेटर्स और एयरलाइंस ने अपने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी हैं।
  3. दशहरे के सफर पर ब्रेक: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सीटें न मिलने से लोग काफी परेशान हैं।

Trains Cancelled 2026: ट्रेन रद्द होने पर कैसे बनाएं बैकअप प्लेन? 

त्योहारों पर घर जाने पर यदि आपकी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, तो आप दूसरे ऑप्शन को चेक कर सकते हैं। साथ आप हमारे द्वारा दिए गए कुछ तरीकों को यहां से चेक कर सकते हैं।

  1. आप अपने घर जाने के लिए ट्रेन की जगह बस में सफर कर सकते हैं। 
  2. आप त्योहारों पर घर जाना चाहते है औऱ आपकी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, तो आप अपनी जाने की डेट को आगे-पीछे शिफ्ट कर सकते हैं। 
  3. त्योहारों पर घर जाने के लिए आप उसी रूट की कोई दूसरी ट्रेन के ऑप्शन को भी चेक कर सकते हैं। 

अब घर कैसे जाएंगे लोग? ये हैं सफर के लिए 4 बेहतर विकल्प

यदि आपकी ट्रेन भी सितंबर या अक्टूबर की इन डेट्स में रद्द हो गई है, तो आप इन निम्नलिखित ऑप्शन को चुन सकते हैं। साथ ही, आराम से अपने घर पहुंच सकते हैं:

  1. पूजा / त्योहार स्पेशल ट्रेनें: रेलवे द्वारा दशहरे और दिवाली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सैकड़ों 'त्योहारों स्पेशल ट्रेनें' चलाई जा रही हैं। IRCTC पर स्पेशल ट्रेनों की तत्काल उपलब्धता जांचें।
  2. तत्काल और प्रीमियम तत्काल कोटा: यदि कन्फर्म टिकट नहीं मिला है, तो यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे (AC कैटेगरी) और 11 बजे (Non-AC कैटेगरी) तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करें। 
  3. कनेक्टिंग ट्रेनें चुनें: मुख्य रूट की ट्रेनें फुल होने पर मुख्य स्टेशन तक जाने के बजाय पास के किसी अन्य बड़े जंक्शन के लिए कनेक्टिंग ट्रेन लें और वहां से स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करें।
  4. राज्य परिवहन बसें (UPSRTC/BSRTC): त्योहारों के समय राज्य परिवहन निगम भी अतिरिक्त बसें चलाता है, जो एक सुरक्षित और किफायती ऑप्शन होती है। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 20:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News