UP Board Result 2026: कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Mar 24, 2026, 10:35 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ऐसे में संभावना है कि UP Board 10th, 12th Result 2026 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया था।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में इस बार भी करीब 52 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया था। इसके बाद 18 मार्च 2026 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। संभावना है कि UP Board 10th, 12th Result 2026 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी किया जा सकता है।

मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद

UP Board Result 2026: बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1 अप्रैल 2026 तक की डेडलाइन तय की है। मूल्यांकन का काम तेज़ी से चल रहा है और समयसीमा के भीतर इसे पूरा किए जाने की संभावना है।

UP Board Result 2026 Date रिजल्ट कब आ सकता है?

UP Board Result 2026 Date: मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें आमतौर फाइनल डेटा तैयार करने, टॉपर्स की सूची को अंतिम रूप देने और रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने जैसे कामों में लगभग 15 से 20 दिन लग सकते हैं। ऐसे में संभावना है कि UP Board 10th, 12th Result 2026 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 20 अप्रैल के आसपास रिजल्ट आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट?

यूपी बोर्ड ने हाल के वर्षों में रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया है:

  • 2025: 25 अप्रैल 2025, दोपहर 12:30 बजे

  • 2024: 20 अप्रैल 2024, दोपहर 2 बजे

  • 2023: 25 अप्रैल 2023, दोपहर 1:30 बजे

इसी पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि 2026 का रिजल्ट भी अप्रैल के मध्य या तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है।

रिजल्ट कहां चेक कर सकेंगे?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे:

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • results.upmsp.edu.in

  • upmspresults.up.nic.in

UP Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

छात्र 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर UP Board Class 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. Submit / परिणाम देखें बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  6. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

पिछले साल कैसा रहा था 10वीं का रिजल्ट?

पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 25,45,815 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 22,94,122 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा।

लड़के: 13,27,024 में से 11,49,884 पास, पास प्रतिशत 88.66%

लड़कियां: 12,18,791 में से 11,44,138 पास, पास प्रतिशत 93.87%

इस तरह लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 7.21% अधिक दर्ज किया गया।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: RBSE 10वीं परीक्षा का परिणाम 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 24, 2026, 10:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News