UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, UPMSP पर देखें नया रिवाइज्ड शेड्यूल

Last Updated: Sep 1, 2026, 14:28 IST

यूपी बोर्ड 2027: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम 2027 के रजिस्ट्रेशन की डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है। आयोग ने ट्विटर पर एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी। छात्र यहां से सभी लेटेस्ट अपडेट्स को देखें।

UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, UPMSP पर देखें नया रिवाइज्ड शेड्यूल
UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, UPMSP पर देखें नया रिवाइज्ड शेड्यूल

UP Board 10th-12th Registration Extended: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सेशन 2026-27 के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रओं के एग्जाम रजिस्ट्रेशन से जुड़ी डेट्स में बदलाव किया गया है। रेगुलर और प्राइवेट दोनों कैटेगरी के छात्र, जो किसी कारणवश पहले जारी किए गए टाइम-पीरियड में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं थे, वह अब कर सकते हैं। इन 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

बोर्ड द्वारा ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों के प्रधानाचार्य एलिजिबल छात्रों से एग्जाम फीस आज 1 सितंबर 2026 तक ले सकते हैं। साथ ही, इसके बाद जमा की गई फीस को State Treasury में 5 सितंबर 2026 की आधी रात तक जमा करना होगा।

 

UP Board 2027, 10th - 12th Official Revised Schedule

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार रिवाइज्ड डेट्स की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

रिवाइज्ड डेट्स 

संस्था के प्रधान द्वारा प्राप्त परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि

01 सितंबर, 2026

कोषागार में जमा शुल्क की सूचना व छात्रों के विवरण UPMSP पोर्टल (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन अपलोड करना

05 सितंबर, 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक)

अपलोड किए गए विवरणों की चेकलिस्ट जांचना एवं त्रुटि संशोधन करने की अवधि (Correction Window)

06 सितंबर से 11 सितंबर, 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक)

नामावली एवं कोषपत्र की प्रति क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने हेतु DIOS कार्यालय में जमा करने की तिथि

30 सितंबर, 2026 तक

UP Board 2027 Registration: गलती सुधारने के लिए Correction Window 

बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के दौरान फिल की गई डिटेल्स को चेक और उसमें जरूरी करेक्शन करने के लिए भी टाइम को निर्धारित किया गया है। स्कूल छात्रों की चेकलिस्ट प्राप्त करके उसमें दर्ज विवरण की जांच करेंगे। इस दौरान छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, चुने गए विषय और फोटो जैसी जानकारी को ध्यान से देखा जाएगा। 

सुधार के लिए 6 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक का टाइम दिया गया है। हालांकि, इस अवधि में किसी नए छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं एक्सेप्ट किया जा सकेगा। यानी यह विंडो केवल पहले से फिल छात्रों की जानकारी में केरक्शन के लिए होगी।

छात्रों के लिए ट्रेंडिंग अपडेट्स और जरूरी टिप्स

  • आधार कार्ड वेरिफिकेशन जरूरी: बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि छात्र के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग आधार कार्ड के अनुसार ही होनी चाहिए। गलत डेटा अपलोड होने पर एडमिट कार्ड और मार्कशीट में समस्याएं आ सकती हैं।

  • Correction Window का लाभ उठाएं: 6 से 11 सितंबर तक खुलने वाली करेक्शन विंडो के दौरान छात्र अपने सब्जेक्ट, फोटो या नाम की वर्तनी में हुई गलतियों को अपने स्कूल के माध्यम से सही करवा सकते हैं। ध्यान रहे, इस अवधि में किसी नए छात्र का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर रहें नजर: छात्र या पेरेंट्स किसी भी गलत खबर से बचने के लिए केवल ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर दिए गए निर्देशों पर ही भरोसा करें।

  • समय से पहले जमा करें डॉक्यूमेंट्स: लास्ट डेट में सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए छात्र अपने पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पूर्व कक्षा की मार्कशीट तुरंत अपने विद्यालय में जमा करा दें ताकि स्कूल प्रशासन समय रहते विवरण अपलोड कर सके।

यहां भी पढ़े: DU NCWEB 5th Cut Off 2026: 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी, B.Com में आज से एजमिशन शुरू, जानें कब हैं Last Date

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 14:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News