IBPS RRB 15th Online Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी बंपर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Last Updated: Sep 1, 2026, 12:56 IST

IBPS RRB 15th Online Form 2026: आईबीपीएस ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। संबंधित भर्ती के तहत कुल 13000 से अधिक पोस्ट को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। 

IBPS RRB 15th Online Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी बंपर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
IBPS RRB 15th Online Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी बंपर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

IBPS RRB 15th Online Form 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने श्रेत्रीय ग्रामीण बैंक (CRP-RRB) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप A और ग्रुप B ऑफिसर के पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 सितंबर, 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन करने और एप्लिकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2026 तय की गई है।  

IBPS RRB Registration 2026 Apply Online link: आवेदन लिंक

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंड को पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 1 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

IBPS RRB Recruitment 2026: हाइलाइट्स

ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दोनों ऑनलाइन मोड में होंगी। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संचालक 

इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS)

पोस्ट 

ग्रुप A और ग्रुप B (स्केल I, II, III)

पदों की संख्या 

13000 से अधिक

नोटिफिकेशन 

31 सितंबर, 2026

ऑनलाइन आवेदन 

1 से 21 सितंबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

ibps.in 

IBPS RRB Clerk Registration 2026: रिक्त पदों की संख्या 

उम्मीदवार रिक्त पदों की संख्या विभिन्न पदों के अनुसार, नीचे दिए विवरण में देख सकते हैं:

  • कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय): 8,183 रिक्तियां
  • ऑफिसर स्केल 1 (पीओ): 4,256 रिक्तियां
  • अधिकारी स्केल 2 (प्रबंधक): 1,047 रिक्तियां
  • अधिकारी स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक): 220 रिक्तियां

 

IBPS RRB Clerk Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड 

संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होगा। ग्रुप बी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रथम श्रेणी अधिकारी पद के लिए आयु 18 से 30 वर्ष। द्वितीय वर्ष के अधिकारी पद के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों को डिटेल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।


IBPS RRB Application 2026 Fees: आवेदन शुल्क 

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को 175 रुपय और अन्य उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 





Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News