मिशन रोजगार को नई रफ्तार, यूपी सरकार अगले 6 महीनों में देगी 1 लाख नौकरियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार आने वाले 6 महीनों में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने जा रही है। यह कदम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार करेगा। नीचे लेख में आप इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊस्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में ऐलान करते हुए कहा कि अगले छह महीने के अंदर उत्तर प्रदेश में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी।
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता तरीके से परीक्षा आयोजित कराई है और यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है। आज मुझे बताते हुए काफी गर्व हो रहा है कि हमारी सरकार ने 9 लाख 30 हजार से अधिक उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाने में सफलता प्राप्त की है और हमारी पारदर्शिता पर आज कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता।
साल 2026 में किन पदों पदों पर भर्तियां निकली?
आप नीचे लिस्ट देख सकते हैं कि किस भर्ती प्राधिकरण में किन पदों पर भर्तियां निकली है। लिस्ट को नीचे ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।
UPSSSC - इस साल लोअर पीसीएस (Lower PCS - 2,285 पद), टेक्निकल असिस्टेंट (2,759 पद), वन रक्षक (Forest Guard - 708 पद), आबकारी सिपाही (Excise Constable - 722 पद) और कृषि सेवा से जुड़े कई अन्य पदों पर बंपर वेचेंसियां निकाली गई हैं।
UPPSC - चिकित्सा शिक्षा विभाग, कंप्यूटर कैडर (प्रोग्रामर/ऑपरेटर), और विभिन्न प्रशासनिक व तकनीकी पदों पर लगातार नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1,156 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। गन्ना पर्यवेक्षक के 1,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां निकली थी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट - समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
पंचायत सहायक / अन्य स्थानीय पद - ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत स्तर पर भी 4,800 से अधिक पदों पर संविदा व अन्य नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.