UGC NET Result 2026: NTA ने किया ट्वीट, इस वीक में जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट और फाइनल आंसर-की

Last Updated: Aug 26, 2026, 14:00 IST

UGC NET Result 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। NTA इस सप्ताह फाइनल आंसर-की के साथ यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Result 2026 और फाइनल आंसर की पर लेटेस्ट न्यूज यहां देखें।
UGC NET Result 2026 और फाइनल आंसर की पर लेटेस्ट न्यूज यहां देखें।

UGC NET June 2026 Result का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, NTA ने बताया है कि यूजीसी-नेट के 84 विषयों की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट अगस्त 2026 इसी सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 के फाइनल आंसर-की और रिजल्ट भी इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे।

UGC NET Result 2026 पर NTA का ट्वीट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET June 2026 Result को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एजेंसी के अनुसार, UGC-NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट इसी सप्ताह NTA की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

UGC NET Result 2026 Link कहां एक्टिव होगा?

UGC NET परिणाम 2026 और फाइनल आंसर-की NTA के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी जिसने 22 जून से 30 जून, 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन डिटेल की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NTA UGC NET Result 2026-हाइलाइट्स

UGC NET June 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक हुई थी। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा हुई। NTA ने 16 अगस्त को 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की और 18 अगस्त तक आपत्ति मांगी थी। अभ्यर्थी यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।

परीक्षा का नाम

UGC NET जून 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा तिथि

22 जून से 30 जून 2026

पुनः परीक्षा

5 जुलाई 2026

कुल विषय

84 विषय

प्रोविजनल आंसर-की

16 अगस्त 2026

आपत्ति दर्ज करने की अवधि

16 से 18 अगस्त 2026

फाइनल आंसर-की

अगस्त 2026 के इसी सप्ताह में

रिजल्ट

अगस्त 2026 के इसी सप्ताह में

रिजल्ट का माध्यम

ऑनलाइन

रिजल्ट चेक करने के लिए

एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET June Result 2026 कैसे चेक करें?

यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक UGC NET वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर UGC NET JUNE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. UGC NET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 13:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News