भारत का सबसे बड़ा Hydropower Project कौन-सा है, जानें यहां
भारत में सबसे बड़ी हाईड्रोपावर परियोजना अरूणाचल प्रदेश में है। इस पर काम चल रहा है। यह परियोजना दिबांग नदी पर बन रही है। इस बारे में हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानेंगे।
भारत में विभिन्न नदियों पर कई बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बने हुए हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से देशभर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस कड़ी में देश में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट ऐसा भी बन रहा है, जो कि देश का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट है। इस परियोजना पर अभी काम चल रहा है, जो कि अरूणाचल प्रदेश में है। दरअसल, यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसके बारे में हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानेंगे।
भारत की सबसे बड़ी हाइड्रोपावर परियोजना
भारत की सबसे बड़ी निर्माणाधीन हाइड्रोपावर परियोजना Dibang Multipurpose Project है। इसकी कुल क्षमता 2880 मेगावॉट है, जो कि अरूणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में मौजूद है। इस परियोजना का निर्माण दिबांग नदी पर किया जा रहा है और इसके तहत बनने वाला 278 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध पूरा होने पर भारत का सबसे ऊंचा बांध भी होगा।
आपको बता दें कि इस परियोजना का चलाने का जिम्मा NHPC यानि नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन को दिया गया है। ऐसे में भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है।
बाढ़ को रोकने में भी उपयोगी
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा उत्पादन के अलावा असम और अरुणाचल प्रदेश के निचले इलाकों में हर साल आने वाली बाढ़ के प्रभाव को भी कम करना है। इसके रिजरवायर में बाढ़ के पानी को रोकने की विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे मानसून के दौरान नदियों में पानी बढ़ने से इसके अतिरिक्त पानी को रोका जा सके और निचले इलाकों में बाढ़ से होने वाली तबाही को समय से पहले ही रोक दिया जाए।
अरूणाचल को मुफ्त में मिल सकती है बिजली
यह परियोजना भारत के 'Net Zero 2070' लक्ष्य और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के विजन में बड़ा योगदान देगी। साथ ही, इससे बनने वाली करीब 12% बिजली अरुणाचल प्रदेश को मुफ्त में मिल सकती है।
सबसे बड़ी पूरी तरह चालू परियोजना
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि भारत में पूरी तरह से चालू सबसे बड़ी हाइड्रोपावर परियोजना की बात करें, तो यह नाथपा झाकड़ी परियोजना है। इसकी कुल क्षमता 15,00 मेगावॉट है, जो कि हिमाचल प्रदेश के शिमला व किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर स्थित है। इस प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि यह भारत की सबसे बड़ी रन-ऑफ-द-रिवर चालू जलविद्युत परियोजना है, जिसे चलाने की जिम्मेदारी सतलुज जल विद्युत निगम को दी गई है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.