अहमदाबाद से बिहार के इस शहर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंग, बुकिंग जारी
अहमदाबाद से भागलपुर जाने वाली ट्रेन हर बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यानी अहमदाबाद से भागलपुर तक का सफर करीब 36 घंटे 10 मिनट का होगा।
Ahmedabad-Bhagalpur Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात या गुजरात से बिहार आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अहमदाबाद और भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित रूप से दौड़ने जा रही है। आज यानी 26 अगस्त 2026 से शुरू हो रही यह साप्ताहिक ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक और विकल्प देगी। ट्रेन गुजरात से निकलकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंचेगी और रास्ते में कई बड़े शहरों को जोड़ेगी।
हर बुधवार अहमदाबाद से चलेगी ट्रेन
अहमदाबाद से भागलपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 19423 है। यह ट्रेन हर बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यानी अहमदाबाद से भागलपुर तक का सफर करीब 36 घंटे 10 मिनट का होगा।
वहीं, भागलपुर से वापसी के लिए ट्रेन नंबर 19424 हर शुक्रवार शाम 4:45 बजे चलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इस सफर में करीब 36 घंटे 40 मिनट लगेंगे।
गुजरात से बिहार तक किन-किन जगहों पर रुकेगी?
इस ट्रेन का रूट काफी लंबा है। रास्ते में गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशन आएंगे।
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, सुबेदारगंज, डीडीयू, बक्सर, आरा, पटना, किऊल, जमालपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर शामिल हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ अहमदाबाद और भागलपुर ही नहीं, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को भी इस ट्रेन से फायदा मिलेगा।
अहमदाबाद से भागलपुर का पूरा टाइमिंग
ट्रेन 19423 बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से चलने के बाद गुरुवार रात बिहार में इंटर करेगी।
प्रमुख स्टेशनों का समय
डीडीयू - रात 9:13 बजे
बक्सर - रात 10:30 बजे
आरा - रात 11:15 बजे
दानापुर - रात 11:50 बजे
पटना - रात 12:43 बजे
बख्तियारपुर - रात 1:25 बजे
मोकामा - रात 2:08 बजे
किऊल - रात 3:30 बजे
अभयपुर - सुबह 4:01 बजे
जमालपुर - सुबह 4:30 बजे
सुल्तानगंज - सुबह 5:13 बजे
भागलपुर - सुबह 6:40 बजे
वापसी में भागलपुर से ऐसे चलेगी ट्रेन
भागलपुर से ट्रेन 19424 शुक्रवार शाम 4:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह सुल्तानगंज, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा और बक्सर जैसे स्टेशनों से होकर आगे बढ़ेगी। ट्रेन रविवार सुबह 5:25 बजे ट्रेन अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें स्लीपर के साथ जनरल और अनरिजर्व्ड कोच भी उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन नंबर 19423 की बुकिंग 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
सफर से पहले एक बार जरूर चेक कर लें शेड्यूल
अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो टिकट बुक करने से पहले IRCTC या NTES पर लेटेस्ट टाइमिंग, स्टॉपेज और सीट की उपलब्धता जरूर देख लें। रेलवे की ओर से जरूरत के हिसाब से समय या संचालन में बदलाव किया जा सकता है।
रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ आसान! यात्रियों की मिली एक और अमृत भारत एक्सप्रेस, देखें रूट और स्टॉपेज
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.