उत्तर प्रदेश के 25 लाख Gen-Z के लिए बड़ी खुशखबरी ! योगी सरकार देगी फ्री टैबलेट
उत्तर प्रदेश के 25 लाख जेन-जी छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में टैबलेट खरीद के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 25 लाख युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं को डिजिटल मिशन में जोड़ने के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में टेंडर में चुनी गई संस्थाओं को परचेज आर्डर जारी करने का फैसला लिया गया है। यह टैबलेट पात्र छात्राओं के दिए जाएंगे, जिसके लिए चालू वित्त वर्ष में 2374.60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है।
किन छात्रों को फ्री मिलेगा टैबलेट
यूपी सरकार की योजना के तहत ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और कौशल विकास व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे पात्र छात्रों को ही फ्री टैबलेट दिया जाएगा। इससे छात्रों को सरकारी, गैर-सरकारी व महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी और छात्र डिजिटल रूप से सक्षम बन सकेंगे।
ITI वालों को भी मिलेगा टैबेलट
वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक, सरकार की इस योजना का लाभ कौशल विकास, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी मिलेगा। डिजिटल संसाधनों तक पहुंच होने के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी बेहतर होगी और युवाओं की रोजगारपरक दक्षता भी बढ़ेगी।
कितने रुपये का होगा एक टैबलेट
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति टैबलेट करीब 17,000 रुपये में खरीदा जाएगा। आपको बता दें कि अब तक सरकार द्वारा करीब 60 लाख टैबलेट और स्मार्ट फोन पात्र युवाओं को दिया जा चुका है।
कितने साल तक लागू रहेगी योजना
सबसे अहम सवाल है कि सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना कितने वर्षों तक लागू रहेगी ? आपको बता दें कि यह योजना अगले 5 वर्षों तक लागू रहेगी, जिसमें युवाओं पर फोकस रखते हुए सरकार विभिन्न योजनाओं को लांच करेगी, जिससे युवा शिक्षा और रोजगार की दिशा में अपने कदम बढ़ा सकेंगे।
MBBS Interns को भी दिया तोहफा
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में MBBS Interns को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को मिलने वाले स्टाइपेंड को 12,000 रुपये से बढ़ाकर सीधा 25,000 रुपये कर दिया है। ऐसे में छात्रों को अब पहले के मुकाबले 13,000 रुपये अधिक मिलेंगे।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.