RSSB Computer Instructor Online Form 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर आवेदन फॉर्म में करेक्शन आज से शुरू, 1 सितंबर है लास्ट डेट
RSSB Computer Instructor Online Form 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के आवेदन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। फॉर्म में करेक्शन 1 सितंबर 2026 तक की जा सकती है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
RSSB Computer Instructor Online Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के आवेदन फॉर्म में करेक्शन की विंडो ओपन कर दी है। इसके लिए एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, आवेदन फॉर्म में करेक्शन 26 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 के बीच की जा सकती है। अंतिम तिथि के बाद फॉर्म में करेक्शन नहीं की जा सकती। आरएसएसबी द्वारा दिनांक 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा का आयोजन किया गया था।
RSSB Computer Instructor Online Form 2026 करेक्शन नोटिस डाउनलोड लिंक
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर आवेदन फॉर्म में करेक्शन का नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नोटिस ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
| राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर आवेदन फॉर्म करेक्शन नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक |
RSSB Computer Instructor Online Form 2026 क्या-क्या करेक्शन कर सकते हैं?
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, एजुकेशनल सहित अन्य डिटेल्स में करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए शुल्क के रूप में 300 रुपये लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म में करेक्शन करने के बाद डिटेल्स को ध्यान से चेक करें क्योंकि करेक्शन के बाद फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। करेक्शन की सुविधा 26 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 के बीच रात 12.00 बजे तक होगी।
RSSB Computer Instructor Online Form 2026 - हाइलाइट्स
आरएसएसबी राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा के माध्यम से कुल 3,951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के चयन में लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 3,951 |
| परीक्षा की तिथि | 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की टाइमिंग | सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक |
| आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडों | 26 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Computer Instructor Result 2026 कब तक आएगा?
आरएसएसबी द्वारा दिनांक 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को आयोजित राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। RSSB Computer Instructor Result 2026पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.