12वीं की परीक्षा पास करने के बाद क्या करें? इंजीनियरिंग की राह चुनें, लॉ में भविष्य बनाएं या मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रखें? ऐसे कई सवाल छात्रों और अभिभावकों के मन में होते हैं, जिनके जवाब के लिए वे पड़ोस के भैया से राय लेते हैं और दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ चर्चा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। जब बात करियर की हो, तो कोर्स को लेकर स्पष्टता जरूरी हो जाता है, तभी भविष्य के लिए सही प्लानिंग हो पाती है।
छात्रों को सही दिशा दिखाने और करियर की बारीकियों को समझाने के लिए दैनिक जागरण और Sastra University मिलकर ‘करियर कंपास’ वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं।
यह वेबिनार विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यहां छात्र जाने माने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वे अपने करियर से संबंधित शंकाओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें इंडस्ट्री ट्रेंड्स, एडमिशन की जरूरतों और अन्य फायदों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
रविवार, 12 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित होने वाले इस वेबिनार में Sastra University के कुलपति डा. एस. वैद्यसुब्रमन्यम, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के डीन डा. वी. एस. शंकर श्रीराम शामिल होंगे। स्मृति रस्तोगी कार्यक्रम की मॉडरेटर होंगी। यह वेबिनार दिलचस्प और मजेदार होगा, जहां छात्रों के करियर और उनके भविष्य की बात होगी। इसलिए जुड़ें हमारे साथ।
वेबिनार से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें ।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation