Live

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Kishan Kumar
Mar 25, 2026, 16:30 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि आगामी 31 मार्च, 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है। छात्र रिजल्ट से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

Rajasthan 12th Result 2026 चेक करें
Rajasthan 12th Result 2026 चेक करें

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026, 31 मार्च को हो सकता है जारी
  • RBSE 12वीं का परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड से देख सकेंगे
  • RBSE 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच किया गया था।

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं का परिणाम 31 मार्च, 2026 को जारी किया जा सकता है। इस संबंध में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर जानकारी भी साझा कर चुके हैं।  छात्र rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

कहां और कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026?

राजस्थान 12वीं बोर्ड का परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पहुंचना है।

  1. यहां छात्रों को होमपेज पर मौजूद कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करना है।

  2. अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  3. रोल नंबर के बाद नीचे दिए गए "सबमिट" पर आइकन पर क्लिक करें।

  4. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।

  5. इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

कब से कब हुई थी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया गया था। इसमें आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस को मिलाकर करीब 9.10 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि संभावित तौर पर 31 मार्च, 2026 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले तारीख और समय की जानकारी दी जा सकती है। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 25, 2026, 16:30 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: एक साथ जारी हो सकता है रिजल्ट

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। बीते वर्ष भी बोर्ड ने एक साथ तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। हालांकि, जरूरत के हिसाब से बोर्ड इसका रिजल्ट अलग से भी जारी कर सकता है।

  • Mar 25, 2026, 16:25 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: 6 हजार से अधिक केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षाएंं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच 6194 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं।

  • Mar 25, 2026, 16:19 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले सप्ताह बोर्ड सचिव ने दी थी जानकारी

    बीते सप्ताह राजस्थान बोर्ड के सचिव ने जानकारी दी थी कि राजस्थान 10वीं बोर्ड के एक सप्ताह बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार 31 मार्च 2026 को 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है। 

  • Mar 25, 2026, 16:04 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: क्या एक साथ जारी होगा रिजल्ट

    बोर्ड द्वारा बीते वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि बोर्ड द्वारा एक साथ ही तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड अपनी आवश्यकता के मुताबिक, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट अलग से भी जारी किया जा सकता है।

बीते वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट 

साल 2025 में राजस्थान 12वीं का रिजल्ट 22 मई को जारी किया गया था। वहीं, साल 2024 में यह तारीख 20 मई थी। इस वर्ष बोर्ड द्वारा बहुत ही जल्द 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

Trending

Latest Education News