Live

BSEB 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होगा जारी, देखें कब आ सकता है Matric का परिणाम

Farhan Khan
Mar 25, 2026, 16:37 IST

BSEB 10th Result 2026: बीएसईबी जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 


HIGHLIGHTS

  • बीएसईबी जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा
  • बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी
  • बिहार बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी कर सकता है। इसकी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSEB 10th Result 2026 - हाइलाइट्स 

बीएसईबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के परिणाम 2026 जारी करेगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)  

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

secondary.biharboardonline.com 

BSEB 10th Result 2026 चेक करने का ऑनलाइन लिंक 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रोल कोड की अनिवार्यता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों कोे उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 10वीं की कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।  

Rajasthan Board 10th Result 2026 चेक कैसे करें ? 

बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं। 

  • बीएसईबी 10th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 25, 2026, 16:37 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।

  • Mar 25, 2026, 16:28 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी करने का बना सकता है रिकॉर्ड

    बिहार बोर्ड इस बार भी 10वीं का रिजल्‍ट मार्च में जारी करके रिकॉर्ड बनाएगा। बिहार बोर्ड पिछले 6 सालों से इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट सबसे पहले जारी करता आया है।

  • Mar 25, 2026, 16:21 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: 28 मार्च को आ सकता है रिजल्ट

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च को आ सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने से पहले अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार करके रखें। 


  • Mar 25, 2026, 10:18 IST

    bseb class 10th result LIVE: मार्कशीट कब उपलब्ध होगी?

    बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। इसके लिए छात्रों कोे स्कूल विजिट करना होगा। 

  • Mar 25, 2026, 07:49 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

    जब भी बिहार बोर्ड द्वारा दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में आपको घबराना नहीं है। थोड़ी देर इंतजार करें। फिर से वेबसाइट विजिट करें। आपको रिजल्ट नजर आ जाएगा। 

  • Mar 25, 2026, 07:07 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: लॉग इन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें

    बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते आने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉग क्रेडेंशियल्स तैयार करके रखें। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की अनिवार्यता होगी, जिसे छात्रों को ध्यानपूर्वक भरना चाहिए। 

  • Mar 25, 2026, 06:52 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE Update : मार्कशीट पर निहित जानकारी

    बिहार बोर्ड 10वीं की कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। रिजल्ट चेक करने का लिंक जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट पर निम्नलिखित जानकारी होती है 


    • उम्मीदवार का नाम 

    • रोल नंबर 

    • परीक्षा का नाम 

    • विषयवार अंक 

    • कुल अंक 

    • रिजल्ट का स्टेट्स 

  • Mar 25, 2026, 06:46 IST

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Update: ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की हर लेटेस्ट और आधिकारिक जानकारी के लिए छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और अन्य किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अफवाह के चक्कर में न पड़े।

  • Mar 25, 2026, 06:16 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    बिहार बोर्ड के अधिकारी अगले हफ्ते परिणाम जारी करने की संभावना है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।

  • Mar 25, 2026, 06:13 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कब जारी होगा?

    बिहार बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी घोषणा की जाएगी। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए पहले से ही लॉग इन क्रेडेंशियल्स तैयार करके रखना चाहिए। 


  • Mar 24, 2026, 15:11 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

    • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं। 

    • बीएसईबी 10th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

    • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

    • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

    • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

  • Mar 24, 2026, 15:09 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: किस वेबसाइट से देखें?

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। BSEB 10th Result 2026 पर क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। आपके सामने रिजल्ट का पेज खुल जाएगा। 


  • Mar 24, 2026, 15:08 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: कॉपियां हो चुकी है चेक

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की कॉपी 13 मार्च 2026 तक चेक हो चुकी है। बोर्ड ने कॉपी चेक करने का उद्देश्य समय से पहले रखा था, ताकि समय पर रिजल्ट घोषित किया जा सकें। छात्र उसके हिसाब से आगे की प्लानिंग कर सकें। 


  • Mar 24, 2026, 15:01 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: SMS से रिजल्ट चेक करें

    जब बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो अक्सर वेबसाइट काफी डाउन हो जाती है। इससे रिजल्ट देखने में दिक्कत होती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। 


  • Mar 24, 2026, 14:41 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: री-चेकिंग की प्रक्रिया

    अगर आप उन छात्रों में से एक हैं, जिनका कुछ विषयों का पेपर बहुत अच्छा गया था, लेकिन उनके अंक उसकी तुलना में कम आए हैं, तो वह छात्र री-चेकिंग और रिवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।    


  • Mar 24, 2026, 14:11 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट

    बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्र बीएसबीई की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।     


  • Mar 24, 2026, 13:39 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल रिजल्ट कब जारी हुए थे?

    बिहार बोर्ड परीक्षा की 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 29 मार्च 2025 को जारी किया गया था। इस बार यह देखना बाकी होगा कि इस बार बोर्ड पिछले साल के ट्रेंड को फॉलो करता है या कुछ अलग करने का काम करता है।        


  • Mar 24, 2026, 10:34 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना जरूरी

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नियमों के अनुसार, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना जरूरी है। अगर थ्योरी में पास हो जाते हैं और प्रैक्टिकल में फेल हो जाते हैं, तो छात्र को फेल ही माना जाएगा। छात्रों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। 


  • Mar 24, 2026, 10:29 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या लिखा होता है?

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेट्स आदि होता है। मार्कशीट के लिए ये चीजें काफी जरूरी होती है। एक में भी गलती पूरी मार्कशीट खराब कर सकती है। 


  • Mar 24, 2026, 10:24 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट में गलती होना

    बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अगर प्रोविजनल मार्कशीट में कोई गड़बड़ या गलती नजर आती है, तो वह छात्र स्कूल से संपर्क कर गलती को जितनी जल्दी हो सकें, ठीक करा लें। 


  • Mar 24, 2026, 10:21 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट की परीक्षा

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो वह छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकता है। अगर वह कपार्टमेंट की परीक्षा में पास हो जाता है, तो इससे वह अपने अंकों के आधार पर स्ट्रीम का चयन कर 11वीं कक्षा में आ जाएगा।  

  • Mar 24, 2026, 10:15 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा की तिथि और पालियां

    बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक थी। दूसरी पारी दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 तक थी। अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

  • Mar 24, 2026, 08:02 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम का चयन करें

    जब बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, तो छात्र अपने अंकों के आधार पर साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। यही स्ट्रीम आगे चलकर छात्रों के जीवन की दिशा को बदलने का काम करते हैं।

  • Mar 24, 2026, 07:59 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: निहित जानकारी देखें

    बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट की PDF में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट में त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

  • Mar 24, 2026, 07:54 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट

    जब बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, तो उस छात्र प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। असली मार्कशीट आपको स्कूल से मिलेगा। इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स लाना अनिवार्य है।

  • Mar 24, 2026, 07:51 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए?

    बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 16-17 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पहले से ही रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स तैयार करके रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News