MP Board 8th Result 2026 OUT: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश आज 25 मार्च 2026 को MP बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी होना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार इसे दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर या समग्र आईडी) की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
यहां चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के अनुसार कराई गई थी। यह परीक्षा 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के लगभग 12 लाख 76 हजार तथा कक्षा 8वीं के लगभग 10 लाख 92 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।
MP Board 8th Result 2026 Download Link-Active
कैसे चेक करें MP बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2026?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in खोलें।
-
होम पेज पर “MP Board 8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना समग्र आईडी या रोल नंबर डालें।
-
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation