Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 23 मार्च को 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, रिजल्ट लिंक दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया। छात्र जिसने इंटर की परीक्षा ती थी, वे आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम और टॉपर लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026; कब हुई इंटर की परीक्षा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की आवश्यकता, जिसे उम्मीदवारों को ठीक-ठीक भरने की सलाह दी जाती है। सही डिटेल्स न भरने से रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है। 12वीं की परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गईं। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक हुई थी। दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 के बीच हुई थी।
Bihar Board 12th Result 2026 कैसे करें चेक?
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं—
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं
-
होमपेज पर “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
-
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
-
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर रिजल्ट को समय पर जारी करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
यहां BSEB 12th Result 2026 से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाएं।
यहां देखें-

Comments
All Comments (0)
Join the conversation