RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट 650 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Feb 16, 2026, 16:28 IST

RBI Assistant Vacancy 2026 Notification: भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के 650 पदों का भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से ओपन कर दी गई है। नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन 8 मार्च से पहले पूरा कर सकते हैं।

RBI Assistant Vacancy 2026
RBI Assistant Vacancy 2026

RBI Assistant Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के कुल 650 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भारत के विभिन्न राज्यों से मांगे गए हैं। बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। एससी, एसटी को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

RBI Assistant Vacancy 2026 Notification 

 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों को भरने की घोषणा की है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम राज्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

RBI Assistant Vacancy 2026: हाइलाइट्स  

बैंक की ओर से आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती बैंक का नाम 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

पद का नाम 

असिस्टेंट 

पदों की संख्या 

650 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

16 फरवरी से 8 मार्च, 2026

चयन प्रक्रिया 

प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम 

आयु सीमा 

20 से 28 साल के बीच 

शैक्षणिक योग्यता 

बैचलर डिग्री 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rbi.org.in 

RBI Assistant Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

 

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 8 मार्च से पहले पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है। 

RBI असिस्टेंट भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

RBI Assistant Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता 

आरआरबी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, जिसमें एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी वर्ग को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसी के साथ वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए। जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए। 

 

RBI Assistant Age Limit: आयु सीमा 

संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है। लेकिन, जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 फरवरी 1998 और 1 फरवरी, 2006 के बीच होना चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, RBI Assistant Recruitment 2026 Panel Year 2025 पर क्लिक करें।

  3. अब अपने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। 

  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  5. फॉर्म भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण दर्ज करें। 

  6. अब फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

  7. एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News