Live

JEE Mains 2026 Result Live: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Feb 16, 2026, 07:20 IST

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जल्द ही घोषित करेगा। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • आज जारी होगा रिजल्ट: NTA आज यानी 16 फरवरी को घोषित करेगा JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट।
  • यहां करें चेक: छात्र अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
  • लॉगिन डिटेल्स: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए तैयार रखें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड।

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट की ऑफिशियल डेट की घोषणा कर दी है। इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 Session 1 के रिजल्ट घोषित करने जा रही है। पहले यह रिजल्ट 12 फरवरी को आना था। 

एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के माध्यम से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र पास होने के लिए निर्धारित कि गई कट-ऑफ के मार्क्स को भी देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। सेशन 1 के स्कोरकार्ड में मार्क्स, रैंक और परसेंटाइल शामिल होंगे। रैंकिंग के आधार पर, छात्र काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

देखें: जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 की फाइनल आंसर-की

JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 की इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। आइए जानते हैं सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम का नाम 

JEE Main 2026

कंडक्टिंग अथॉरिटी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

सेशन 

सेशन 1 

जेईई मेन 2026 रिजल्ट डेट 

16 फरवरी, 2026

पहले से निर्धारित डेट 

12 फरवरी, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट्स 

* nta.ac.in
* jeemain.nta.nic.in 

फाइनल आंसर-की 

रिजल्ट घोषित होने से पहले जारी

रिकवाइड क्रेडेंशियल

एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड 

एग्जाम मोड 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कोर्स कवर्ड

BE/BTech, BArch, BPlanning

NTA JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट - यहां क्लिक करें

जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026: ऑफिशियल नोटिस

NTA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट डेट की घोषणा की। एजेंसी ने कहा कि सेशन 1 जेईई मेन का रिजल्ट 16 फरवरी, 2026 को घोषित किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए नीचे देखें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Feb 16, 2026, 07:20 IST

    JEE Mains 2026 रिजल्ट के लाइव अपडेट: स्कोरकार्ड पर किन-किन चीजों की दी जाएगी जानकारी?

    JEE Main के 1 सेशन का स्कोरकार्ड जारी होते ही इन निम्नलिखित डिटेल्स को चेक करें। 

    • छात्र का नाम
    • माता का नाम
    • पिता का नाम
    • कैटेगरी
    • लिंग
    • जन्म तिथि
    • रोल नंबर (सेशन 1)
    • सब्जेक्ट्स 
    • प्राप्त मार्क्स 
    • कुल
    • मार्क्स 
    • पात्रता की स्थिति
  • Feb 16, 2026, 06:55 IST

    JEE Main Result 2026 Session 1: ऑफिशियल नोटिस द्वारा रिजल्ट डेट की घोषणा

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main सेशन 1 रिजल्ट 2026 जारी होने की डेट की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। नोटिस के अनुसार, सेशन 1 का रिजल्ट आज यानी 16 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएंगा।


  • Feb 16, 2026, 06:35 IST

    जेईई मेन रिजल्ट 2026: सेशन 1 का एग्जाम 10 शिफ्ट्स में हुआ था आयोजित

    जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एग्जाम का आयोजन 21 से 29 जनवरी तक दस शिफ्टों में किया गया था। साथ ही, पेपर 2 29 जनवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें प्रतिशत परसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन के माध्यम से विभिन्न कठिनाई स्तरों पर निष्पक्षता सुनिश्चित की गई थी।


  • Feb 16, 2026, 06:05 IST

    JEE Main Result 2026 की डिटेल्स

    लाखों छात्र स्कोरकार्ड और पर्सेंटाइल का इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग एग्जाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

    इवेंट  डिटेल्स 
    एग्जाम की डेट  21 जनवरी से 29 जनवरी 2026
    रिजल्ट की डेट (सेशन 1) 16 फरवरी 2026
    रिजल्ट का टाइम (एक्सपेक्टेड) सुबह 11:00 AM से शाम 07:00 PM के बीच
    ऑफिशियल वेबसाइट्स  * nta.ac.in
    * jeemain.nta.nic.in 
    लॉगिन क्रेडेंशियल 1. एप्लीकेशन नंबर2. जन्म तिथि (DOB)
  • Feb 16, 2026, 05:46 IST

    JEE Main Result 2026 Live: डेट और टाइम

    NTA आज यानी 16 फरवरी को जेईई मेन 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने का ऑफिशियल टाइम अभी घोषित नहीं किया गया है। छात्रों को नई अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करता रहना होगा।


स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे आसान स्टेप्स क्या है। 

  • स्टेप 1: छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
  • स्टेप 4: फिर, 'Submit' बटन पर क्लिक करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News