Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन तिथि आगे बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: Sep 25, 2026, 13:27 IST

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।  

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन तिथि आगे बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन तिथि आगे बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर, 2026 तक आगे बढ़ा दिए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार सफाई कर्मचारी नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 रिक्त पदों को भरना है। चयन के बाद संविधा सफाई कर्मचारी को प्रतिमाह 7,410 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: नोटिस 

राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आवेदन तिथि आगे बढ़ाने की अधिसूचना 25 सितंबर, 2026 को जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत पहले आवेदन 28 सितंबर तक आमंत्रित किए गए थे। जिसे जिसे अब बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दिया गया है। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: हाइलाइट्स 

संबंधित भर्ती राजस्थान राज्य स्वच्छ भारत मिशन और नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सैलरी से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देखें। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती विभाग 

स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान 

भर्ती का प्रकार 

संविदा (Contract Basis) 

आवेदन का माध्यम 

ऑनलाइन 

रिक्त पदों की संख्या 

24752 

आवेदन की अंतिम तिथि 

13 अक्टूबर, 2026 

चयन प्रक्रिया 

लॉटरी 

अनुभव 

सफाई करने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव 

मासिक वेतन 

7,410 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

lsg.urban.rajashtan.gov.in 

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026: संविदा और स्थाई नियुक्ति के आधार पर सैलरी 

राजस्थान में सफाई कर्मचारी की सैलरी नियुक्ति के प्रकार संविदा या नियमित पर निर्भर करती है। यदि किसी उम्मीदवार का चयन संविदा के आधार पर होता है तो उसे प्रतिमाह 7,410 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, नियमित होने पर 17, 700 से 18, 900 रुपये तक शुरुआती मूल वेतन दिया जाएगा। महंगाई भत्ता - इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) जुड़ने के बाद राजस्थान नियमित कर्मचारियों का शुरुआती मासिक वेतन करीब 25, 000 से 28,000 रुपये बनता है। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Apply Online link पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 आयु, पता और अन्य आवश्यक विवरण भरें। 

स्टेप 6 फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क  का भुगतान करें। 

 India Post GDS Merit List 2026: इंतजार खत्म! इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी?, यहां करें चेक

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 25, 2026, 13:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News