Rajasthan Home Guard Physical Date 2026 OUT: राजस्थान होमगार्ड भर्ती PET और PST परीक्षा तिथि घोषित, देखें आधिकारिक शेड्यूल PDF

Last Updated: Feb 20, 2026, 13:12 IST

Rajasthan Home Guard Physical Date 2026 OUT: राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थी अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से आधिकारिक शेड्यूल PDF नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तिथि, समय एवं केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Home Guard Physical Date 2026 OUT
Rajasthan Home Guard Physical Date 2026 OUT

Rajasthan Home Guard PET PST Exam 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट, राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) की तिथि घोषित कर दी गई है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार फिजिकल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से किया जाएगा। जो कैंडिडेट एग्जाम देंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट से शेड्यूल PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-02-20 130102

राजस्थान पुलिस होम गार्ड फिजिकल 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान होम गार्ड वैकेंसी 2026 के तहत कुल 3842 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 3545 पद शहरी क्षेत्र के होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए और 297 पद सीमा गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं।

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा और विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा। PET के लिए 25 अंक और विशेष योग्यता के लिए 20 अंक तय हैं। यानी कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

होमगार्ड विभाग, राजस्थान

पद का नाम

होमगार्ड 

कुल पद

3842 पद

आवेदन तिथि

12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक

फिजिकल परीक्षा तिथि

16 मार्च 2026 से शुरू

आधिकारिक वेबसाइट

home.rajasthan.gov.in

राजस्थान होम गार्ड के 3842 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3842 पदों पर चयन किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी।

राजस्थान होमगार्ड PET और PST के लिए जरूरी निर्देश

अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अब योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़ सहित अन्य शारीरिक मानकों का परीक्षण किया जाएगा, जबकि शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में लंबाई, सीना आदि का मापन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और प्रवेश पत्र, पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

इन जिलों में होगा राजस्थान होम गार्ड फिजिकल टेस्ट 

राजस्थान होम गार्ड भर्ती की फिजिकल परीक्षा प्रदेश के कुल 9 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल हैं।

यह परीक्षा संबंधित जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने निर्धारित केंद्र पर तय तिथि के अनुसार उपस्थित होना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News