NEET MDS Admit Card 2026 Today: NBEMS आज MDS के एडमिट कार्ड करेगा जारी, natboard.edu.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 29, 2026, 12:39 IST

NBEMS आज यानी 29 अप्रैल, 2026 को MDS का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी करेगा। कंप्यूटर आधारित यह एग्जाम 2 मई, 2026 को आयोजित किया गया है। यहां से जानें एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।

NEET MDS Admit Card 2026 Today
NEET MDS Admit Card 2026 Today

NEET MDS Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET MDS 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह उन सभी छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है, जो पोस्ट-ग्रेजुएट डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।

NEET-MDS 2026 का कंप्यूटर आधारित एग्जाम 2 मई, 2026 को एक ही सेशन में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो कंप्यूटर नेटवर्क (CBT) के माध्यम से पूछे जाएंगे। साथ ही, एग्जाम में रजिस्टर्ड छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 

NEET MDS 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट्स 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर NEET MDS का हॉल टिकट लाइव करने जा रहा है। छात्र एग्जाम सेंटर, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट जानकारी के बारे में जानने के लिए एडमिट को डाउनलोड करें। 

NEET MDS 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स और इवेंट्स

छात्र NEET, MDS 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और इवेंट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट महत्वपूर्ण डेट्स 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आज 
NEET MDS 2026 एग्जाम की डेट्स 2 मई, 2026 
रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि जून 2026
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के सरल स्टेप्स 

बिना किसी परेशानी के छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर लॉग ऑन करें।

2. होमपेज पर 'NEET MDS 2026' के टैब पर क्लिक करें।

3. अब 'Applicant Login' पर क्लिक करें और अपनी User ID और पासवर्ड फिल करें।

4. लॉगिन करने के बाद, 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

5. अपना एडमिट कार्ड चेक करें और भविष्य के लिए कलर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें

जैसे ही आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें, वैसे ही इन निम्नलिखित चीजों को जरूर चेक करें। 

  • आपका पूरा नाम और फोटो।
  • NEET MDS 2026 रोल नंबर।
  • एग्जाम सेंटर का पूरा पता।
  • रिपोर्टिंग का टाइम और गेट बंद होने का टाइम।
  • एग्जाम के दिन के लिए विशेष निर्देश।

यहां भी पढ़े: ICAI CA फाउंडेशन का मई 2026 का एडमिट कार्ड जारी, SSP लॉगिन का उपयोग करके icai.org से करें Admit Card Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News