NEET-JEE Merger Exam: क्या अब डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए होंगा एक ही एग्जाम? उम्र और अटेंप्ट लिमिट बदलने की तैयारी

Last Updated: May 23, 2026, 19:36 IST

देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार, NTA और UGC देश के दो बड़े एंट्रेंस एग्जाम JEE और NEET को मिलाकर एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही, NEET में उम्र सीमा और अटेंप्ट लिमिट को लेकर भी चर्चा जारी है।

NEET-JEE Merger Exam: क्या अब डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए होंगा एक ही एग्जाम? उम्र और अटेंप्ट लिमिट बदलने की तैयारी
NEET-JEE Merger Exam: क्या अब डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए होंगा एक ही एग्जाम? उम्र और अटेंप्ट लिमिट बदलने की तैयारी

देश के लाखों मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए इस वक्त एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा मंत्रालय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के गलियारों में देश के दो सबसे बड़े एग्जाम – JEE (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) और NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) को आपस में मिलाकर एक ही कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराने पर बहुत ही गंभीरता से चर्चा चल रही है।

भविष्य में ये दोनों एंट्रेंस टेस्ट को एक साथ कराया भी जा सकता है। केंद्र सरकार इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेंस एग्जाम पर विचार कर रहे है। सरकार द्वारा अभी भी इस फैसले पर काफी विचार किया जा रहा है। यदि यह योजना सरकार द्वारा जारी कर दी जाती है, तो JEE और NEET के एंट्रेंस एग्जाम एक हो जाएंगे।   

इसके साथ ही, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच NEET एग्जाम में उम्र सीमा और पेपर अटेंप्ट करने के नंबर पर भी विचार किया जा रहा है। 

CUET-Style Merger: 'एक देश, एक एंट्रेंस एग्जाम' का प्लान क्या है?

सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर से एग्जाम का मानसिक तनाव और बोझ कम करना है। इस नए प्रस्ताव में इन चीजों पर विचार किया जा रहा:

  • कॉमन प्लेटफॉर्म: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथ्स के लिए एक ही साझा एग्जाम आयोजित की जा सकती है, जैसे वर्तमान में CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) काम करता है।
  • मल्टीपल चॉइस: यदि कोई छात्र PCMB बैकग्राउंड से है, तो वह एक ही एग्जाम के स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेगा।
  • तनाव से मुक्ति: छात्रों को अलग-अलग शहरों में जाकर, अलग-अलग डेट्स पर बड़े एग्जाम देने पर होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

NEET में उम्र सीमा और अटेंप्ट्स पर दोबारा विचार क्यों?

फिलहाल NEET एग्जाम में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है, और न ही एग्जाम के अटेंप्ट्स के नंबर्स को तय किया गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अब इस नियम में बदलाव को लेकर काफी विचार किया जा रहा है। छात्र नीचे दी गई टेबल से भी पूरी जानकारी को देखें। 

मौजूदा नियम  विचार किए जा रहे एक्सपेक्टेड बदलाव  ऐसा क्यों हो रहा है? 
न्यूनतम उम्र: 17 साल
अधिकतम उम्र: कोई सीमा नहीं
न्यूनतम उम्र: 17 साल 
अधिकतम उम्र: जनरल कैटेगरी के लिए 25 साल तय करने पर विचार।
बड़ी उम्र के छात्रों और ड्रॉपर्स की संख्या बढ़ने से नए (फ्रेशर) छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन हो जाती है।
अटेंप्ट की सीमा: 
अनलिमिटेड (जितनी बार चाहें एग्जाम दें)
अटेंप्ट की सीमा: 
एक छात्र के लिए अधिकतम 3 से 4 अटेंप्ट तय करने पर विचार। 
छात्र कई-कई साल तक तैयारी (ड्रॉप) करते रहते हैं, जिससे कोचिंग कल्चर को बढ़ावा मिलता है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

फाइनल फैसला - कब तक आ सकता है ?

आपको बता दें कि यह पूरा मामला अभी प्रस्ताव और विचार-विमर्श के चरण में है। सरकार किसी भी बदलाव को लागू करने से पहले सभी राज्य सरकारों, मेडिकल एसोसिएशनों और आईआईटी (IITs) के एक्सपर्ट से डिटेलस में चर्चा करेगी। यदि इस पर आम सहमति बनती भी है, तो इसे लागू होने में कम से कम 1 से 2 साल का टाइम भी लग सकता है। इसलिए, अभी जो छात्र यह एग्जाम दे रहें है, या एग्जाम देने की तैयारी कर रहे है, तो उन छात्रों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 

NEET RE-Exam 2026 से जुड़ी अपडेट

नीट यूजी का एग्जा्म रद होने के बाद अब NEET UG RE-Exam 21 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है। बता दें, एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। साथ ही, NTA ने फीस रिफंड लिंक भी एक्टिव कर दिया है। छात्र फीस रिफंड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: NCHM JEE Result 2026 Released: होटल मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 19:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News