Nisha Grewal IAS Story: निशा ग्रेवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ। उनके पिता बिजली विभाग में कार्यरत है और उनकी मां हाउस वाइफ है। निशा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम क्वालीफाई कर लिया। वह 23 साल की उम्र में ही IAS बन गई।
निशा के दादा ने आईएएस बनने के लिए किया प्रेरित
निशा ग्रेवाल के आईएएस बनने में उनके दादा ने उन्हें काफी प्रेरित किया। भारतीय लोक सेवा आयोग में उनकी रैंक 51 है। वह आईएएस बनने वाले युवाओं के बारे में कहती हैं कि आपकी तैयारी सही दिशा में होनी चाहिए और इसके लिए एक बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
निशा की UPSC में आई 53वीं रैंक
निशा ग्रेवाल ने 12वीं करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद वह UPSC की परीक्षा की तैयारी में जुट गई। अपने पहले ही प्रयास में निशा ग्रेवाल 53वीं रैंक लाकर महज 23 की उम्र में IAS अधिकारी बन गई। वह फिलहाल यूपी के बुलंदशहर में सीडीओ के पद पर कार्यरत हैं।
आईएएस निशा ने NCERT से की तैयारी
निशा बताती है कि जब उन्होंने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की, तो उन्होंने ज्यादा से ज्यादा NCERT की किताबों से पढ़ा। बीच-बीच में इंटरनेट की मदद भी लेती रही और आज वह एक सफल IAS अधिकारी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation