HSSC Stenographer Vacancy 2026: हरियाणा स्टेनोग्राफर hssc.gov.in भर्ती, 15 फरवरी अंतिम तिथि

Feb 10, 2026, 17:45 IST

Haryana HSSC Steno Vacancy 2026: हरियाणा HSSC की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 15 फरवरी से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

HSSC Stenographer Vacancy 2026
HSSC Stenographer Vacancy 2026

Haryana HSSC Steno Apply Online 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 15 फरवरी से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट तय नियमों के मुताबिक दी जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए आगे लेख में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

Haryana HSSC Stenographer 2026: ऑनलाइन आवेदन 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप सी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के जरिए कुल 1952 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का एचसीसी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आगे लेख में दिया गया है।

HSSC Stenographer Vacancy 2026: हाइलाइट्स

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी तय की गई है। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पोस्ट नाम

स्टेनोग्राफर, स्टेनो-टाइपिस्ट (हिंदी/अंग्रेजी/दोनों)

विज्ञापन संख्या

03/2026

नौकरी का स्थान 

हरियाणा

कुल रिक्तियां

1,952 (संशोधित)

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि

6 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 तक

चयन प्रक्रिया

  • सीईटी स्कोर के आधार पर चयन

  • कौशल परीक्षण

  • लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in

Check: UP BEd Admission Form 2026: यूपी बीएड आवेदन शुरू

HSSC Stenographer Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार,विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 1952 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। 

हरियाणा HSSC स्टेनो ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

HSSC Stenographer Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in  पर जाएं।

  2. होम पेज पर, HSSC Stenographer Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगा गया विवरण दर्ज कर सबमिट करें।

  5. एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News