JAC Compartment Result 2026: झारखंड बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट jacresults.com पर ऐसे करें चेक
Jharkhand Board Compartment Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर घोषित किया जाएगा। छात्र जिसने कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी थी, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
JAC 10th, 12th Compartment Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों की जांच प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। एक बार रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल jacresults.com से स्कोरकार्ड देख और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC 10th, 12th Compartment/Supplementary Result 2026 Kab Aayega?
झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 तिथि JAC की ओर से अभी तक निश्चित तारीख जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम सितंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। पिछले वर्ष कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था। स्टूडेंट्स को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
JAC 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कब हुई थी?
जिन विद्यार्थियों को मुख्य बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट मिली थी या जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अगस्त में परीक्षा आयोजित की गई थी। JAC 10वीं कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा 7 से 12 अगस्त 2026 तक हुई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी।
JAC Board Result 2026 कैसा रहा था?
JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। परीक्षा में कुल 4,22,109 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 4,02,178 विद्यार्थी पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.51 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 95.01 फीसदी रहा था।
वहीं, JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में स्ट्रीम के आधार पर अलग-अलग रिजल्ट जारी किए गए थे। आर्ट्स में 96.14 प्रतिशत, कॉमर्स में 93.37 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 82.92 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे।
Jharkhand Board 10th और 12th का मुख्य रिजल्ट कब आया था?
झारखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम भी पहले ही घोषित कर दिए थे। जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था, जबकि 12वीं का परिणाम 6 मई 2026 को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं होने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा मौका दिया गया।
JAC 10th 12th Compartment Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना जैक 10th और 12th कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले JAC की रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
-
होमपेज पर Class 10 Supplementary Result 2026 या Class 12 Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।
-
विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
रिजल्ट में अपने अंक और पास/फेल स्टेटस चेक करें।
-
आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी निकालकर रख लें।
JAC Compartment Marksheet में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
जैक बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट की मार्कशीट में विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, परीक्षा का नाम, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दी होती है। जैक कंपार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना जरूरी है।
जैक रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं खुले तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपना स्कोर चेक करते हैं। ऐसे में सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है या पेज खुलने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र घबराएं नही कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें और अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.