India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, डायरेक्ट लिंक से भरें फॉर्म
India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 अगस्त 2026 को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक है।
India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक (India Post) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर दिनांक 28 अगस्त 2026 को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक है। आज यानी 02 सितंबर 2026 से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
India Post GDS Vacancy 2026 Online Apply Date ऑनलाइन आवेदन लिंक
इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| इंडिया पोस्ट जीडीएस पद 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
India Post GDS Vacancy 2026 Notification - हाइलाइट्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। सलेक्शन 10वीं में आए प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय डाक (India Post) |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| रिक्त पदों की संख्या | 23,757 |
| विज्ञापन संख्या | 17-12/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 02 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक |
| सलेक्शन प्रोसेस | मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indiapost.gov.in |
Post Office Recruitment 2026 Official Website Eligibility Criteria
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस 100 रुपये हैं। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ट्रांसजेंडर महिलाओं को आवेदन फीस से छूट दी गई है।
नोट - आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
India Post GDS Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in या इसके समर्पित पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'Registration' लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.